Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड: गढ़वाल में चार दिन में दूसरी बार डोली धरती

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 11 Apr 2017 05:07 AM (IST)

    उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डर के मारेे घरों से बाहर निकल आए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 रही। ...और पढ़ें

    उत्‍तराखंड: गढ़वाल में चार दिन में दूसरी बार डोली धरती
    उत्‍तराखंड: गढ़वाल में चार दिन में दूसरी बार डोली धरती

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: गढ़वाल मंडल में चार दिन के अंतराल में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। इस बार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में था और झटके भी वहीं महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसका परिमाण 3.8 आंका गया।

    राज्य आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले सात अप्रैल को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली व पौड़ी जनपदों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में था। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग सहमे हुए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लगातार आ रहे भूकंप के झटके बड़े खतरे का संकेत भी हो सकते हैं।

    उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके सोमवार को दोपहर दो बजकर 20 मिनट और 34 सेकंड पर महसूस किए गए। इसके चलते उत्तरकाशी, भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री, चिन्यालीसौड़, डुंडा समेत अन्य स्थानों पर भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए।

    मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांक्ष 30.7 डिग्री उत्तर और देशांतर 78.6 डिग्री पूरब में उत्तरकाशी जिले में था। 3.8 परिमाण वाला यह भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि यह कम तीव्रता वाला भूकंप था, सो नुकसान की संभावना नहीं है।

    यह भी पढ़े: मॉक ड्रिल: भूकंप से निपटने के लिए पूर्वाभ्‍यास में लापरवाह दिखे अफसर

    यह भी पढ़ें: अगर भूकंप आया तो बंद रेडियो में भी बजने लगेगा सायरन

    खबरें और भी