विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आग से चार दुकान राख, चार घंटे बाद दमकल पहुंचने पर लोगों ने लगाया जाम

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 22 Apr 2017 06:00 AM (IST)

मोरी बाजार में आधी रात के बाद आग लगने से परचून की चार दुकान जलकर राख हो गई। सूचना के चार घंटे बाद दमकल पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बाजार बंद कर जाम भी लगाया।

आग से चार दुकान राख, चार घंटे बाद दमकल पहुंचने पर लोगों ने लगाया जाम
आग से चार दुकान राख, चार घंटे बाद दमकल पहुंचने पर लोगों ने लगाया जाम

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: मोरी बाजार में आधी रात के बाद आग लगने से परचून की चार दुकान जलकर राख हो गई। सूचना के चार घंटे बाद दमकल पहुंचने पर  लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बाजार बंद कर जाम भी लगाया। 

आधी रात के बाद करीब ढाई बजे दुकानों में आग लगने से मौरी बाजार के आसपास रहने वाले लोगों की नींद खुली। इस पर लोगों ने स्वयं के प्रयासों से आग बुझानी शुरू की, लेकिन तब तक आग भड़क गई। 

सूचना फायर सर्विस स्टेशन दी गई। फायर सर्विस स्टेशन मोरी से करीब साठ किलोमीटर दूर बड़कोट मे है। वहां से दमकल आने में चार घंटे से अधिक का समय लग गया। जब दमकल पहुंची तब तक चारों दुकान जलकर राख हो चुकी थी। 

ऐसे में लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों फायर सर्विस के कर्मचारियों का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि साल में मोरी बाजार में आग की एक दर्जन से अधिक घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद लोगों की मांग पर यहां फायर स्टेशन नहीं बनाया गया। जब तक बड़कोट से अग्निशमन दल आता है, तब तक सब स्वाहा हो जाता है। 

लोगों ने बाजार भी बंद रखे। सूचना पर तहसीलदार एमआर शर्मा के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। उन्होंने बताया कि फायर स्टेशन की मांग से वह आला अधिकारियों के साथ ही शासन को अवगत कराएंगे। 

यह भी पढ़ें: हकीकत में सुलगता रहा जंगल, प्रशासनिक अमला मॉक ड्रिल में उलझा

यह भी पढ़ें: यदि ऐसे प्रयास किए गए तो बच सकते हैं उत्तराखंड के जंगल

यह भी पढ़ें: अब पता चल सकेगा उत्तराखंड की पर्यावरणीय सेवाओं का मोल