Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तरकाशी में भारी बारिश, गंगोत्री हाईवे हुआ अवरुद्ध

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2016 08:05 PM (IST)

    उत्तरकाशी में फिर से मौसम ने करवट बदली और जमकर बारिश हुई। इसके चलते भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास फिर से मलबा आया। इससे हाईवे पूरी तरह स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन] उत्तरकाशी में फिर से मौसम ने करवट बदली और जमकर बारिश हुई। इसके चलते भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास फिर से मलबा आया। इससे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं उत्तरकाशी के तिलोथ पुल के पास वाल्मीकि बस्ती के 35 घरों में पानी घुस गया।
    उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम जमकर बारिश हुई। बारिश होने से नेताला में एक पेड़ हाईवे पर गिरा। इससे हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। वहीं गंगनानी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया।

    PICS: उत्तरकाशी में बादल फटा, यमुनोत्री हाईवे 240 मीटर बहा
    गंगनानी में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन होता जा रहा है। बीआरओ के कमान अधिकारी एसएस राय के अनुसार हाईवे को शनिवार को खोला जाएगा। इधर उत्तरकाशी शहर के तिलोथ पुल के निकट वाल्मीकि बस्ती में नाला चोक होने के कारण पानी सीधे बस्तीवासियों के 35 घरों में घुस गया। इससे घरों के अंदर रखा सामान भी खराब हो गया।

    पढ़ें:-टिहरी में 25 सड़कें बंद, पार्किंग के मलबे में दबी तीन कार

    पढ़ें:-घनसाली में भूस्खलन, दो मोटर मार्ग बंद; वाहन क्षतिग्रस्त