Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुनोत्री जा रही झारखंड की महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 23 May 2016 01:17 PM (IST)

    यमुनोत्री धाम में दर्शन करने आए यात्री जत्थे में शामिल एक महिला यात्री की जानकी चट्टी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अब तक यमुनोत्री यात्रा रूट पर छ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में दर्शन करने आए यात्री जत्थे में शामिल एक महिला यात्री की जानकी चट्टी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अब तक यमुनोत्री यात्रा रूट पर छह लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है।

    पढ़ें- यमुनोत्री जा रहे तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत
    चारधाम यात्रा को जाने वाले झारखंड के यात्रियों का बीस सदस्सीय जत्था आज सुबह जानकी चट्टी पहुंचा। इसी बीच दल में शामिल शीला सहाय (58 वर्ष) पत्नी रंजन कुमार निवासी डामचौच झारखंड की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन उसे स्वास्थ्य कैंप ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
    पढ़ें-हृदय गति रुकने से मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री की मौत