Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जंगल में विवाहिता को अकेला देख ग्राम प्रधान ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2016 01:05 AM (IST)

    उत्‍तरकाशी जनपद में एक ग्राम प्रधान ने विवाहिता को अकेला देख उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: जंगल में विवाहिता को अकेला देख ग्राम प्रधान ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। ग्राम प्रधान ने अपने साथी के साथ विवाहिता से छेड़छाड़ शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान को सोमवार की देर रात को तिलोथ से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।

    रविवार देर शाम को उत्तरकाशी बाजार से तिलोथ गांव के लिए एक विवाहिता अपने पति के साथ जा रही थी। पुल के निकट विवाहिता किसी कारण से कुछ पीछे रह गई। विवाहिता को अकेला देखकर तिलोथ के प्रधान गुलराज सिंह और एक ग्रामीण भगवान सिंह ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की।

    पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंधों का हुआ शक, पति ने गुस्से में कर दिया ये काम

    विवाहिता के चिल्लाने पर उसका पति वहां पहुंचा। पत्नी को छुड़ाने के लिए वह दोनों पर झपटा और पत्नी को घर ले गया। सोमवार शाम को पीड़िता ने पुलिस में तिलोथ के प्रधान गुलराज सिंह और भगवान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

    पढ़ें-अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, महिलाओं ने वृद्ध को डंडों व चप्पलों से पीटा

    पढ़ें-नाबालिग से दुष्कर्म के बाद रचाई शादी, युवक निकला पहले से