Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से आंध्र प्रदेश के यात्री समेत दो घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2016 02:43 PM (IST)

    यमुनोत्री धाम की यात्रा को जा रहे दो लोग पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम की यात्रा को जा रहे दो लोग पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    दोपहर जानकी चट्टी से आगे राममंदिर के पास पैदल मार्ग पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में आने से करीअबी नारायण (55 वर्ष) निवासी गांधी नगर विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश तथा स्थानीय खरसाली निवासी सतीश (30 वर्ष) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    पढ़ें-त्यूणी में टौंस नदी में समाई पिकअप, एक की मौत, महिला लापता, तीन घायल