विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 21 Mar 2017 04:01 AM (IST)

उत्‍तरकाशी में मातली के पास अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो लोग घायल
उत्‍तरकाशी में कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी आ रही एक अल्टो कार खाई में गिरी। जिसमें एक महिला सहित दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया। 
जानकारी के अनुसार, श्याम सिंह निवासी श्रीकोट चिन्यालीसौड़ सोमवार सुबह चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी के लिए अपनी अल्टो कार से चला। चिन्यालीसौड़ बडेथी से सरोजनी देवी निवासी धौंतरी चिन्यालीसौड़ ने अल्टो कार में लिफ्ट ली। 
दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब मातली के पास अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। इस घटना में श्याम सिंह व सरोजनी देवी को चोट आई। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत  

यह भी पढ़ें: शादी से लौट रहे परिवार के 8 लोगों की हादसे में मौत