विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी की सभा को लेकर तैयारी पूरी

By Edited By:
Updated: Sat, 02 Apr 2016 01:01 AM (IST)

संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर के गैमन ब्रिज मेला मैदान में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर के गैमन ब्रिज मेला मैदान में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार की संध्या समय में राहुल गांधी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले उनका कार्यक्रम आसनसोल व बांकुड़ा में होगा। शुक्रवार को एसपीजी के जवानों द्वारा सभास्थल की जांच की गई। साथ ही हेलिकॉप्टर उतरने की स्थिति को भी देखा गया। ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अंडाल के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से वे 11.40 में कुल्टी जाएंगे। वहां से एक बजे बांकुड़ा के लिए रवाना होंगे। तीन बजे बांकुड़ा से दुर्गापुर के लिए रवाना होंगे एवं संध्या पांच बजे अंडाल हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।