विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दम तोड़ रहा स्वच्छ भारत मिशन

By JagranEdited By:
Published: Thu, 27 Apr 2017 09:41 PM (IST)

बर्नपुर: बर्नपुर इलाके में विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सेल आइएसपी क्षेत्र में फैली

दम तोड़ रहा स्वच्छ भारत मिशन
दम तोड़ रहा स्वच्छ भारत मिशन

बर्नपुर: बर्नपुर इलाके में विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सेल आइएसपी क्षेत्र में फैली इस गंदगी से स्वच्छ भारत मिशन और राज्य की निर्मल बंग्ला मिशन दम तोड़ रही है। यहां फैली गंदगी के कारण आ रही बदबू के करण लोगों को नाक पर रुमाल लेकर आना जाना पड़ता है।

सेल आइएसपी की बर्नपुर बाजार स्थित पार्किंग स्थल के समीप गंदगी की अंबार लगा हुआ है। यहां नित्य साफ-सफाई के न होने के कारण इलाके में गंदगी फैलती ही जा रही है। ऐसे में पार्किंग स्थल पर आने वाले को नाक में रुमाल मजबूरी में डालना पड़ता है। एक ओर जहां सेल आइएसपी स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ सेल का अभियान चला रहा है। वहीं दूसरी ओर गंदगी के कारण यह मिशन दम तोड़ रहा है। वही राज्य सरकार की ओर से निर्मल बंग्ला और नगर निगम की ओर से क्लीन आसनसोल एवं ग्रीन आसनसोल का भी अभियान चल रहा है उसके बाद भी शहर के बीचो-बीच भीड़-भाड़ वाले इलाके में गंदगी के फैलने के कारण पूरा अभियान फेल साबित हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।