Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत लौटेंगी तसलीमा नसरीन

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jun 2015 01:06 AM (IST)

    विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उन्होंने स्थाई रूप से भारत नहीं छोड़ा है और जब वह सुरक्षित महसूस करेंगी तो भारत लौट आएंगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोलकाता। विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उन्होंने स्थाई रूप से भारत नहीं छोड़ा है और जब वह सुरक्षित महसूस करेंगी तो भारत लौट आएंगी। बांग्लादेश के

    कट्टरपंथियों से धमकी मिलने के बाद वह अमेरिका चली गई हैं। न्यूयॉर्क के 'सेंटर फॉर इन्क्वायरी ने मंगलवार को कहा था कि बांग्लादेश में फरवरी से तीन ब्लॉगरों की हत्या के लिए जिम्मेदार कट्टरपंथियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद उसने तसलीमा को भारत से जाने में मदद की।

    नसरीन ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि मैं प्राय: अमेरिका जाती हूं। मैं लेक्चर देने और अपने परिवार से मिलने के लिए ऐसा करती हूं। मैंने स्थाई रूप से भारत नहीं छोड़ा है। भारत सरकार हमेशा सुरक्षा प्रदान करती है।

    कट्टरपंथियों की जान से मारने की धमकी को देखते हुए 52 वर्षीय नसरीन 1994 से ही निर्वासन में रह रही हैं।