विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्ट्रेस ने लगाई फांसी, दोस्त ने भी की खुदकुशी की कोशिश

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2015 01:40 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2015 02:45 PM (IST)

बांग्ला टीवी सीरियल की 23 वर्षीया एक्ट्रेस दिशा गांगुली ने अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। बांग्ला टीवी सीरियल की 23 वर्षीया एक्ट्रेस दिशा गांगुली ने अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। यह खबर जब उनकी करीबी सहेली सुचंद्रा बनर्जी को मिली तो उन्होंने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की कोशिश। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शो के सेट पर अचानक बेहोश हो गईं ये एक्ट्रेस!

दिशा ने क्यों खुदकुशी की और सुचंद्रा ट्रेन के आगे क्यों कूदी? इन दोनों घटनाओं को जोड़ कर पुलिस पड़ताल कर रही है। दिशा के पिता पूर्वी अफ्रीका में रहते हैं और कुछ दिन पहले उनकी मां भी पिता के साथ चली गई थीं। वह इस वक्त अकेले ही दक्षिण कोलकाता के बेहला क्षेत्र के पर्णोश्री स्थित फ्लैट में रहती थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले दिशा और सुचंद्रा बनर्जी एक साथ रहती थी और दोनों में गहरी दोस्ती थी। खबर है कि बांग्ला सीरियल 'तुमि आसवे बोले...' समेत कुछ सीरियल में उन्होंने एक साथ अभिनय भी किया था। दोनों में इतनी नजदीकी बढ़ी कि दोनों एक साथ रहने लगीं। इसी बीच सीरियल की शूटिंग के दौरान दिशा की मुलाकात बेलियाघाटा निवासी विभान घोष से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा।

इस एक्टर ने शादी की खबरों पर दी सफाई!

पुलिस को प्राथमिक जांच से पता चला है कि बुधवार की रात को आइपीएल का उद्घाटन मैच देखने के लिए दिशा अपने प्रेमी विभान के साथ इडन गार्डन्स गई थीं। वहां से दिशा विभान के साथ उनके घर गई और डिनर करने के बाद पर्णोश्री लौटीं। विभान उन्हें अपनी कार से छोडऩे के लिए भी आए थे। गुरुवार को सुबह जब विभान ने फोन किया तो दिशा ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद वह पर्णोश्री के 49 वनमाली नश्कर रोड स्थित उदयान अपार्टमेंट के फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया।

इसके बाद कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो विभान ने पुलिस को सूचित करते हुए गेट तोड़ा। जिसके बाद उन्होंने देखा कि बेडरूम में दुपट्टे की फंदे से पंखा के सहारे दिशा का शव झूल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विभान ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे उनकी दिशा से आखिरी बार मोबाइल फोन पर बात हुई थी। पुलिस ने दिशा के मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी। उनका फोन लॉक है जिसे खोलने की कोशिश की जा रही है। उधर देर शाम जब यह खबर बरानगर में रहने वाली सुचंद्रा को मिली तो उन्होंने हाबरा में ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि, वह बच गई लेकिन उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों की माने तो सुचंद्रा और दिशा के बीच अंतरंग संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर दिशा की मां ने सुचंद्रा को फटकार लगाकर घर से निकाल दिया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुचंद्रा को दिशा की मौत की सूचना किसने दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।