विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों को मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Updated: Thu, 27 Apr 2017 02:48 AM (IST)

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर में बुधवार को पश्चिम मेदिनीपु

किसानों को मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
किसानों को मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर में बुधवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला किसान खेत-मजदूर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जुलूस निकाल किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। विद्यासागर सरिणी स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय से आरंभ हुए इस जुलूस का नेतृत्व संगठन के जिला चेयरमैन सौमित्र भट्टाचार्य, शंभु चटर्जी, सौविक गोस्वामी, भैरव राय व पंकज पात्रा आदि कर रहे थे।

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जुलूस में शामिल लोगों ने किसानों को मुआवजा देने की मांग पर विरोध-प्रदर्शन किया। सौमित्र भट्टाचार्य ने कहा कि व्यापक आंदोलन के लिए आगामी तीन मई को दोपहर एक बजे नवान्न चलो का हम लोगों ने आह्वान किया है। वहां पर बतौर मुख्य वक्ता संगठन की प्रदेश इकाई के चेयरमैन तपन दास किसानों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हुई बारिश व जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई शिलावृष्टि के चलते आलू, हरी मिर्च, खीरा समेत विभिन्न सब्जियों की फसल नष्ट हो गई। इसके चलते किसानों को अपने परिश्रम का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हम लोग सरकार से आत्महत्या करने वाले किसानों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को उर्वरक, कीटनाशक व बीज भी मुहैया कराया जाना चाहिए, जिससे वह ऋण के बोझ से मुक्त होकर अगली फसल की तैयारी कर सकें।