Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये वेनिस है जनाब! पानी-पानी होने के बाद भी कायम है लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 18 Nov 2019 04:00 PM (IST)

    बाढ़ की वजह से वेनिस बीते कुछ दिनों से पानी-पानी हो गया है। इसके बाद भी यहां की खूबसूरती और यहां के लोगों की मौज-मस्‍ती कम नहीं हुई है। ...और पढ़ें

    ये वेनिस है जनाब! पानी-पानी होने के बाद भी कायम है लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट
    ये वेनिस है जनाब! पानी-पानी होने के बाद भी कायम है लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट

    नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी, या है मोहब्‍बत या है जवानी'। द ग्रेट गैंबलर (The Great Gambler) फिल्‍म का ये गाना तो आपने भी जरूर सुना होगा। अमिताभ बच्‍चन और जीनत अमान पर यह गाना इटली के शहर वेनिस में फिल्‍माया गया था। इतालवी भाषा में शुरू होने वाले इस गीत में वेनिस की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यूं तो वेनिस में नाव से ही घूमा जा सकता है। यहां पर सड़कें तो बेहद कम है लेकिन छोटी बड़ी नहरें सैकड़ों हैं। यही वजह है कि यहां पर नाव से पहुंचना सड़क से पहुंचने के मुकाबले ज्‍यादा आसान है। बहरहाल, वेनिस और नहरों का रिश्‍ता तो बेहद पुराना है। यह इटली की राजधानी होने के साथ-साथ एतिहासिक शहर भी है। इस शहर की एक और पहचान है। वो है यहां की मौज मस्‍ती।

     

    यहां के बिंदास लोग और उनके चेहरों की मुस्‍कुराहट बताती है कि मुश्किल हालातों में भी यह बनी रहती है। इसका सुबूत है ये वेनिस की ये फोटो। आपको बता दें कि वेनिस पिछले कई दिनों से पानी से सराबोर है। हर जगह पानी है। सड़कें पूरी तरह से पानी से लबालब हैं।

    यहां के रेस्‍तरां भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी यहां के लोगों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। यह हाल तब है जब वेनिस के लोगों ने इस तरह की बाढ़ को दशकों बाद देखा है।  

    इस बाढ़ की वजह से कई जगहों पर छह फीट तक पानी भरा है। वहीं सरकार ने इसको देखते हुए आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। आलम ये है कि कई जगहों की बिजली इसकी वजह से काटनी पड़ी है।

    खबरें और भी

    बाढ़ के पानी से लबालब हुई सड़कें और बिजली का न होना किसी को भी परेशान कर सकता है। लेकिन, यहां पर ऐसा नहीं है। सड़कों पर बाढ़ का पानी है, लेकिन रोड साइट बने रेस्‍तरां में लोग इस बाढ़ का भी मजा ले रहे हैं। यह इन लोगों के लिए नया अनुभव हो सकता है। 

    वेनिस में भले ही बाढ़ का पानी भरा है लेकिन, यहां के लोगों के चेहरे की हंसी बताती है कि सब कुछ ठीक है। आपको बता दें कि यह वेनिस के इतिहास की सबसे जबरदस्‍त बाढ़ है। लेकिन, इसका भी यहां के लोग पूरा मजा ले रहे हैं। 

    बाढ़ के बावजूद यहां के रेस्‍तरां हर रात गुलजार होते हैं। 

    घुटने तक पानी लेकिन, कम नहीं हुई है इनकी भी मुस्‍कुराहट।

    ये नजारा है वेनिस के चर्च का। घुटने तक पानी होने के बाद कोई परेशानी नहीं है। 

    ये रेस्‍तरां अपने इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़ को देख रहा है। बार और रेस्‍तरां में रात के समय रौनक भले ही कुछ कम हुई हो, लेकिन खत्‍म नहीं हुई है। 

    वेनिस में नाव हर जगह दिखाई देती है। लेकिन, सड़कों पर यहां के लोगों ने पहली बार पानी देखा है।  

     

    बाढ़ की विभिषिका झेल रहे वेनिस का ये खूबसूरत नजारा हर किसी को मोह लेता है। 

    यह भी पढ़ें:- 

    पटरी से उतर गई हांगकांग की अर्थव्‍यवस्‍था, हांगकांग की आग में चीन के हाथ जलना तय