विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुख-दुख में निभाते हैं उम्र भर का साथ, ज्योतिष में इन राशियों को माना गया है मेड फॉर ईच अदर

Published: Tue, 19 May 2026 08:00 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं, जो बेस्ट कपल साबित होते हैं।

Zodiac Compatibility: इन राशियों की जोड़ी होती है सबसे बेस्ट।

Zodiac Compatibility: इन राशियों की जोड़ी होती है सबसे बेस्ट।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में राशियों का मिलान केवल ग्रहों की चाल समझने के लिए नहीं, बल्कि उनके स्वभाव और उनकी ऊर्जा के तालमेल को जानने के लिए किया जाता है। बारह राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिनके स्वामी ग्रह एक-दूसरे के इतने अनुकूल होते हैं कि वे मिलकर एक परफेक्ट कपल बनते हैं।

सुख हो या दुख, ये राशियां हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देती हैं। आइए जानते हैं ज्योतिष की उन भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिनकी जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती है?

Zodiac Compatibility 1

Picture Credit- AI Generated

वृषभ और कन्या राशि

वृषभ और कन्या दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां हैं। इस वजह से इन दोनों का स्वभाव जमीन से जुड़ा हुआ और बेहद व्यावहारिक होता है। वृषभ राशि के लोग जीवन में स्थिरता और सुरक्षा चाहते हैं, वहीं कन्या राशि के लोग स्वभाव से बेहद केयरिंग, समझदार और व्यवस्थित होते हैं।

कन्या राशि का पार्टनर जब भी मानसिक तनाव में होता है, वृषभ उसे धैर्य से संभालता है। दोनों ही रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं, इसलिए इनके बीच धोखा या गलतफहमी होने की गुंजाइश न के बराबर होती है।

वृश्चिक और मीन राशि

वृश्चिक और मीन दोनों ही जल तत्व की राशियां हैं। जल तत्व की राशियों में भावनाओं का समंदर होता है, जिससे इनका जुड़ाव बहुत गहरा होता है। वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से थोड़े रहस्यमयी और पजेसिव होते हैं, लेकिन वे जिससे प्यार करते हैं, उसका साथ कभी नहीं छोड़ते।

मीन राशि के लोग बेहद भावुक, दयालु और रोमांटिक होते हैं। मीन राशि का पार्टनर वृश्चिक के गुस्से और जिद को अपने व्यवहार से शांत कर देते हैं। ये दोनों बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे के दिल का हाल समझ लेते हैं।

सिंह और धनु राशि

सिंह और धनु दोनों अग्नि तत्व की राशियां हैं। इन दोनों राशियों के बीच का रिश्ता बेहद रोमांचक और सकारात्मकता से भरा होता है। सिंह राशि के लोग राजा की तरह जीना पसंद करते हैं और वफादार होते हैं, जबकि धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचार के होते हैं।

ये दोनों एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं और कभी भी रिश्ते में बोरियत नहीं आने देते। सुख-दुख में एक-दूसरे की ताकत बनकर खड़े रहना इनकी सबसे बड़ी खूबी है।

यह भी पढ़ें- बेहद खतरनाक होती हैं ये 4 राशियां, अपमान का 'चुन-चुनकर' लेती हैं बदला

यह भी पढ़ें- ज्योतिष की ये 4 राशियां होती हैं 'पैदाइशी हीलर', इनकी बातों में छिपा होता है हर दुख का इलाज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।