दिल के साफ होते हैं 'D' नाम वाले लोग, उनकी खास बातें बनाती हैं उन्हें सबसे अलग
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिन लोगों का नाम 'D' अक्षर से शुरू होता है, उसमें क्या खासियत होती है। ...और पढ़ें

D अक्षर से शुरू होने वाले नाम वालों का व्यक्तित्व और भाग्य (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
D नाम वाले लोग होते हैं अनुशासित और ईमानदार
प्यार में सच्चे और बहुत वफादार होते हैं ये लोग
ज्योतिष शास्त्र में बताई गई है कुछ कमजोरियां
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि आप अपने नाम के पहले अक्षर से अपने करियर से लेकर लव लाइफ तक के बारे में भी बहुत कुछ पता लगा सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं उन लोगों की जिनका नाम 'D' अक्षर से शुरू होता है। ज्योतिष शास्त्र में इन लोगों से जुड़ी कुछ खासियत बताई गई हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
D नाम वालों की खासियत
- D नाम वाले लोग बहुत अनुशासित तरीके से रहना पसंद करते हैं।
- ये वाले लोग अपने काम में प्रति बहुत ईमानदार होते हैं और सफलता पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं।
- ये लोग अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटते।
- यह जातक अपने फैसलों पर अडिग रहते हैं और जो ठान लेते हैं, उसके करके ही दम लेते हैं।
- परिवार व काम के बीच अच्छा संतुलन बनाकर चलते हैं।
कैसी होती है लव लाइफ
'D' नाम वाले लोग प्यार में सच्चे और वफादार साबित होते हैं। ये जातक अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। यह लोग रिश्तों को निभाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। प्यार के मामले में ये लोग बहुत केयरिंग और प्रोटेक्टिव होते हैं। पार्टनर के साथ-साथ यह लोग दोस्त के रूप में भी बहुत भरोसेमंद साबित होते हैं। कुल मिलाकर इनकी लव लाइफ काफी अच्छी होती है।

(Picture Credit- AI Generated)
भाग्य देता है पूरा साथ
ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिन लोगों का नाम 'D' अक्षर से शुरू होता है, ये लोग व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं। साथ ही यह लोग अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। अपनी इसी खासियत के चलते यह लोग अक्सर करियर में नई ऊंचाइयों को छूते हैं।
होती हैं ये कमियां
'D' नाम वाले लोगों की कमी की बात की जाए, तो यह लोग कभी-कभी जिद्दी भी हो जाते हैं और अपने आगे किसी की नहीं सुनते। यह लोग जल्दी से अपनी भावनाएं भी जल्दी किसी के सामने जाहिर नहीं करते, फिर चाहे वह कितना ही खास क्यों न हो। इनकी ये कमियां कभी-कभी उनके लिए मुसीबत भी खड़ी कर देती हैं, लेकिन इन्हें मुश्किलों से निकलना बखूबी आता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - कैसी होती है 'C' नाम वाले लोगों की पर्सनैलिटी, क्या चीज बनाती है इन्हें दूसरों से अलग?
यह भी पढ़ें - Name Personality: कैसी होती है S अक्षर के नाम वाले लोगों की पर्सनालिटी, हर महफिल की बनते हैं शान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।