Palmistry: आपके हाथ के ये निशान बनाते हैं आपको लकी, लक्ष्मी जी रहती हैं मेहरबान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कुछ विशेष चिह्न व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन चिह्नों को धन लाभ, समृद्धि और शुभता के प् ...और पढ़ें
-1761733220069_m.webp)
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शुभ चिह्न। (Picture Credit: Freepik)
HighLights
हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं कई शुभ चिह्न।
इनकी मदद से भाग्य में हो सकती है वृद्धि।
बहुत ही दुर्लभ हैं हस्तरेखा में बताए गए ये चिह्न।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र का ही एक भाग है, जिसकी मदद से व्यक्ति की हाथ की रेखाओं का अध्ययन कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी बताया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर ऐसे कई निशान बताए गए हैं, जो दुर्लभ होने के साथ-साथ काफी शुभ भी माने गए हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
मिलते हैं ये शुभ संकेत
त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है, जिसे हस्त रेखा शास्त्र में एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर मस्तिष्क रेखा पर या फिर मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल का चिन्ह बनता है, तो उसे काफी भाग्यशाली माना जाता है। इन लोगों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और इन्हें अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है।
(Picture Credit: Freepik)
जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी
हस्त रेखा शास्त्र में माना गया है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा दो भागों में बटकर त्रिकोण का चिन्ह बनती है, तो वह व्यक्ति भी बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे जातकों को जीवन में भी पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता। इसी के साथ अगर किसी जातक की दोनों हथेलियों को मिलाने पर अर्धचंद्र का निशान बनता है, तो यह माना जाता है कि इन लोगों को ऐशो-आराम की कोई कमी नहीं होती।

(Picture Credit: Freepik)
खुल जाता है भाग्य
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली का चिन्ह दिखाई देता है, तो यह अचानक धन लाभ का संकेत देता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कमल की आकृति बनी हुई है, तो यह माना जाता है कि आपके लिए धन-समृद्धि के योग बने रहेंगे। साथ ही हस्तरेखा शास्त्र में किसी व्यक्ति के हाथ में स्वस्तिक का चिन्ह बनना भी काफी शुभ माना जाता है।
खबरें और भी
ये चिह्न भी हैं शुभ
हथेली के कुछ शुभ निशान जैसे त्रिशूल, मछली, चक्र, स्वास्तिक और कमल का निशान आदि भी आपको भाग्यशाली बनाते हैं।हस्त रेखा शास्त्र में ये निशान धन, मान-सम्मान, और सफलता का प्रतीक माने जाते हैं। इसी के साथ अगर किसी व्यक्ति की हथेली में वर्ग की आकृति पाई जाती है, तो इसका अर्था है कि उसे अपने जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Samudrik Shastra: बुध पर्वत पर तिल खूब दिलाता है पैसा, लेकिन बढ़ा देता है खर्चा भी
यह भी पढ़ें - Samudrik Shastra: हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल वाले होते हैं चार्मिंग, लेकिन मैरिड लाइफ में आती हैं परेशानियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है