विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूंगा रत्न 2 राशियों का जगाता है सोया भाग्य, पहनने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम

Updated: Wed, 20 May 2026 11:49 AM (IST)

रत्न शास्त्र में मूंगा रत्न को ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना गया है, जिसका संबंध मंगल देव और हनुमान जी से है। यह मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशे ...और पढ़ें

किन राशियों को पहनना चाहिए मूंगा रत्न (AI-Generated Image)

किन राशियों को पहनना चाहिए मूंगा रत्न (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्न शास्त्र में मूंगा रत्न को विशेष स्थान दिया गया है। इस रत्न को ऊर्जा, शक्ति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसका संबंध हनुमान जी और नवग्रहों के सेनापति मंगल देव से है।

रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखने को मिलती है। इस रत्न को पहनने वाले व्यक्ति को नियम का पालन जरूर करना चाहिए।

ऐसा न करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन राशियों के लिए शुभ है मूंगा रत्न और इससे जुड़े नियम के बारे में।

munga ratna

 (AI-Generated Image)

 

अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है, तो मंगल को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी भी मूंगा धारण करने की सलाह देते हैं। इस रत्न को पहनने पर व्यक्ति निडर बनता है।

किन राशियों के लिए सबसे शुभ है मूंगा?

मेष राशि- आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए मेष राशि के लोगों को मूंगा पहनने से जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखने को मिलती है। साथ ही मांगलिक दोष का प्रभाव दूर होता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव ही हैं। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मूंगा रत्न अधिक शुभ माना जाता है। इस रत्न को पहनने पर मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और जीवन में किसी भी डर का सामना करने के लिए ताकत मिलती है। साथ ही काम के क्षेत्र सफलता दिलाता है और धन में अपार वृद्धि होती है।

खबरें और भी

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • ऐसा माना जाता है कि रत्न पहनना वाला व्यक्ति अगर रत्न के नियम का पालन नहीं करता है, तो उसे रत्न का शुभ प्रभाव नहीं मिलता है।
  • इस रत्न को पहनने के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
  • इसे तांबे, सोने या किसी अन्य धातु में जड़वाकर पहन सकते हैं।
  • मूंगा रत्न को दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (Ring Finger) में पहनें।
  • मूंगा पहनने के नियम के बारे में ज्योतिष शास्त्र और रत्न शास्त्र में बताया गया है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।