विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस अक्षर के नाम वाले लड़के बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर, कभी नहीं छोड़ते साथ

Updated: Wed, 20 May 2026 02:10 PM (IST)

नाम ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लड़के परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं। ...और पढ़ें

इन अक्षरों के नाम वाले लड़के होते हैं वफादार (Picture Credit- AI Generated)

इन अक्षरों के नाम वाले लड़के होते हैं वफादार (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. 'A' अक्षर वाले लड़के केयरिंग और रोमांटिक होते हैं

  2. 'R' अक्षर वाले जीवन भर पार्टनर का साथ निभाते हैं

  3. 'K' और 'P' अक्षर वाले वफादार, खुशमिजाज पार्टनर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र और नाम अंक ज्योतिष (Name Astrology) में कुछ ऐसे नाम के अक्षर वाले लड़कों का जिक्र किया गया है, जो एक अच्छे लाइफ पार्नटर साबित होते हैं। ये लड़के अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैं और जीवन भर उनका साथ निभाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या आप भी इनमें शामिल हैं?

पार्टनर की हर जरुरत का रखते हैं ख्याल

नाम ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिन लड़कों के नाम अंग्रेजी के 'A' और हिंदी के 'अ' अक्षर से शुरू होता है, वह सबसे परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं। A अक्षर के नाम वाले लड़के स्वभाव से बहुत केयरिंग और रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं और उनकी छोटी-छोटी जरुरतों का पूरा ख्याल रखते हैं।

a name i

जीवन भर देते हैं साथ

नाम ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कों का नाम 'R' से शुरू होते हैं, वह जीवन भर अपने पार्टनर का साथ निभाते हैं। इन अक्षरों के नाम वाले लड़कों के स्वभाव की बात की जाए, तो ये लोग अपनी पार्टनर की हर इच्छा को पूरी करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों की हमेशा यह कोशिश रहती है कि इनके वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहे।

इनका नाम भी है शामिल

नाम ज्योतिष के अनुसार 'K' अक्षर के नाम वाले लड़के भी उन जातकों में शामिल हैं, जो अपने रिश्ते के प्रति बेहद वफादार होते हैं। जहां बात इनके प्यार की आती है, वहां ये अपने पार्टनर के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के लिए बहुत केयरिंग और समर्पित होते हैं। एक बार दिल दे देने पर ये अपने प्यार को ताउम्र निभाते हैं।

खबरें और भी

perfect life partners i

(Picture Credit- AI Generated)

होता है कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर

'P' अक्षर के नाम वाले लोग भी उन जातकों में शामिल माने गए हैं, जो ये अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। ये लोग अपने पार्नटर को हंसी-खुशी का माहौल देने वाले होते हैं। साथ ही इनका सेंस ऑफ ह्यूमर (Sense of humor) भी कमाल का होता है। ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते हैं और हर मुश्किल परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।