विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Palmistry: क्या आपकी हथेली में है लव मैरिज का योग? वैलेंटाइन पर खुद देखें अपनी 'हृदय रेखा' का ये खास संकेत

Updated: Fri, 13 Feb 2026 01:30 PM (IST)

वैलेंटाइन डे पर जानें क्या कहती हैं आपकी हस्तरेखाएं। क्या आपकी हथेली में लव मैरिज का योग है? हृदय रेखा, ...और पढ़ें

वैलेंटाइन डे जानें क्या कहती है आपकी हथेली? (Image Source: Freepik)

वैलेंटाइन डे जानें क्या कहती है आपकी हथेली? (Image Source: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे का मौका हो और प्यार की चर्चा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हम अक्सर अपने पार्टनर के साथ भविष्य के सपने बुनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके हाथों की लकीरों में भी आपके प्यार की मंजिल छिपी हो सकती है? हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, हमारी हथेली की रेखाएं हमारे स्वभाव, करियर और सबसे महत्वपूर्ण हमारी लव लाइफ और शादी के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं।

आइए जानते हैं कि इस वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) आप खुद अपनी हथेली देखकर कैसे पता लगा सकते हैं कि आपकी किस्मत में लव मैरिज है या नहीं।

हृदय रेखा (Heart Line)

हथेली में सबसे ऊपर वाली आड़ी रेखा को हृदय रेखा कहा जाता है। यह रेखा आपकी भावनाओं और प्रेम संबंधों की गहराई को दर्शाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हृदय रेखा गुरु पर्वत (तर्जनी उंगली के नीचे वाला हिस्सा) तक जाती है, तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसे व्यक्ति अपने पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होते हैं और उनके प्रेम विवाह की संभावना काफी प्रबल होती है।

विवाह रेखा (Marriage Line)

आपकी छोटी उंगली के ठीक नीचे और हृदय रेखा के ऊपर जो छोटी-छोटी आड़ी रेखाएं होती हैं, उन्हें विवाह रेखा कहते हैं।

गहरी और स्पष्ट रेखा: अगर यह रेखा गहरी, स्पष्ट और बिना किसी कट-पिट के है, तो यह सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत है।

Love Wedding

(Image Source: AI-Generated)

हृदय रेखा की ओर झुकाव: अगर विवाह रेखा का झुकाव हृदय रेखा की तरफ है, तो हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यह प्रेम विवाह (Love Marriage) का एक मजबूत योग बनाता है।

शुक्र पर्वत (Mount of Venus) का महत्व

अंगूठे के नीचे वाले उभरे हुए हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, रोमांस और विलासिता का कारक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत उभरा हुआ, साफ और गुलाबी आभा लिए हुए हो, तो वह व्यक्ति स्वभाव से बहुत रोमांटिक होता है। ऐसे लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन जल्दी होता है और वे अक्सर अपने पसंद के व्यक्ति से ही विवाह करते हैं।

लव मैरिज के कुछ अन्य खास संकेत

गुरु पर्वत पर क्रॉस (X): अगर आपकी इंडेक्स फिंगर के नीचे गुरु पर्वत पर 'X' का निशान है, तो समझ लीजिए कि आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है।

भाग्य रेखा से जुड़ाव: जब कोई छोटी रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा (Fate Line) में मिल जाती है, तो यह संकेत देता है कि शादी के बाद व्यक्ति का भाग्य उदय होगा और यह अक्सर लव मैरिज (Love Marriage) के मामलों में देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- Palmistry: क्या आपकी हथेली पर भी है 'शिव योग'? जानें भगवान शिव की विशेष कृपा के संकेत

यह भी पढ़ें- क्या आपकी हथेली में भी है 'H' का निशान? समुद्र शास्त्र के अनुसार जानें इसका मतलब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।