विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्या राशि वालों को जीवन में इन 3 चीजों के लिए करनी पड़ती है कड़ी तपस्या, लेकिन अपने गुणों से पा ही लेते हैं सफलता

Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:58 PM (IST)

कन्या राशि के लोग बेहद धैर्यशील और गुणी होते हैं। लेकिन उन्हें जीवन में 3 खास चीजों को हासिल करने के लिए कड़ी तपस्या और कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ...और पढ़ें

बहुत धैर्यशील होते हैं कन्‍या राशि वालें। (Picture Credit- AI Generated)

बहुत धैर्यशील होते हैं कन्‍या राशि वालें। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्‍योतिष शास्‍त्र के आधार पर कन्‍या राशि का स्‍वामी ग्रह बुध है। बुध ज्ञान का भंडार है और इसका स्‍वभाव व्‍यावहारिक होना है।कन्‍या राशि के लोगों में भी यह गुण देखे जाते हैं। इन लोगों के अंदर हर काम को परफेक्‍टली करने की आदत होती है। यह गलत बात बर्दाश्‍त नहीं कर पाते हैं, ऐसे में कुछ चीजों को हासिल करने में इन्‍हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

हालांकि, अपने अत्‍यधिक धैर्य वाले स्‍वभाव के कारण इन्‍हें देर से ही सही मगर, वो सब कुछ हासिल हो जाता है, जिसकी उन्‍हें ख्‍वाहिश होती है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन चीजें हैं, जो बहुत ज्‍यादा संघर्ष के बाद कन्‍या राशि के जातकों मिल पाती हैं।

रिश्‍तों में आलोचना

कन्या राशि के लोग स्पष्टवादी होते हैं। यदि उन्हें कोई बात पसंद नहीं आती है, तो वे सामने वाले को यह बताने में देर नहीं करते हैं। उनके इस स्वभाव के कारण लोग उनकी बहुत अधिक आलोचना करते हैं।

उन्हें रिश्तों में अत्यधिक अपेक्षाएं मिलती हैं। किसी का प्रेम पाने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। मगर अपने धैर्यशील स्वभाव से देर ही सही ये लोग सभी का विश्वास जीत लेते हैं।मगर अपने धैर्यशील स्‍वभाव से देर ही सही ये लोग सभी का विश्‍वास जीत लेते हैं।

खबरें और भी

इतना ही नहीं, कन्‍या राशि के जातक बहुत ही मिलनसार स्‍वभाव के होते हैं, ऐसे में इनको लेकर लोगों की राय भी अलग-अलग होती है। इन्‍हें सोशल रहना, लोगों के बारे में जानना और उन्‍हें सलाह देना भी अच्‍छा लगता है। ऐसे में इन्‍हें लेकर अमूमन लोगों की राय होती है कि ये लोग दूसरों की पर्सनल स्‍पेस में घुसते हैं।

virgo personality traits(Picture Credit- magnific)

सफलता पाने के लिए संघर्ष

कन्‍या राशि के लोगों के अंदर ज्ञान का भंडार होता है , मगर उस ज्ञान को सही जगह इस्‍तेमाल करने की समझ उनमें धीरे से आती है। इस वजह से कई बार बहुत अधिक मेहनत करने के बाद भी उन्‍हें सफलता देर से हासिल होती है।

दरअसल, कन्‍या राशि के लोग काम की बारीकियों पर नजर रखते हैं, ताकि कार्यक्षेत्र में उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ समझा जाए। लेकिन कई बार अपने काम को वह समय सीमा के अंदर पूरा नहीं कर पाते हैं, इसलिए आती हुई कामयाबी उनके हाथ से निकल जाती है।

मानसिक तनाव

कन्‍या राशि के लोगों को ओवरथिंक करने की आदत होती है। छोटी-से-छोटी बातों के बारे में भी वे बहुत अधिक सोचते हैं और इस वजह से कई बार उन्हें तनाव घेर लेता है।

कन्या राशि के जातक मेहनती होते हैं और जब तक अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर लेते हैं, तब तक चैन से नहीं बैठते हैं। कई बार तो अपने काम को पूरे परफेक्शन से करने के चक्कर में वे खुद का भी ध्यान नहीं रखते हैं। हर वक्त काम के बारे में सोचते रहने के कारण भी उन्हें स्ट्रेस होने लगता है।

अत: कन्‍या राशि के जातकों को काम के साथ-साथ अपने बारे में भी सोचना चाहिए और खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Kanya Lagna Personality: बेहद दयालु और मेहनती होते हैं कन्या लग्न वाले, ऐसी होती है पर्सनालिटी

यह भी पढ़ें- Personality As Per Zodiac Sign: राशि से जान सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव और स्वरूप, पढ़ें 12 राशियों के बारे में

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।