विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किन राशियों के लोगों को अक्सर झेलनी पड़ती है आर्थिक तंगी? ये आदतें बनती हैं धन हानि का कारण

Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:00 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के लोग अपनी आदतों के कारण अक्सर आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों को धन हा ...और पढ़ें

आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं इन राशियों की आदतें, ज्योतिषीय उपाय (Picture Credit: AI Generated)

आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं इन राशियों की आदतें, ज्योतिषीय उपाय (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सभी राशियों की अपनी आदतें और स्वभाव होता है जिसकी वजह से इन्हें वर्तमान और भविष्य में फल मिलते हैं।

कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी कुछ आदतें जीवन में आने वाली समस्याओं का कारण बनती हैं। सभी राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव उनके कर्मों के अनुसार ही आते हैं।

अपनी आदतों और स्वभाव के कारण ही कुछ राशियों के लोग ऐसे होते हैं जो आर्थिक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। यही नहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास पैसा आता है, लेकिन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता है।

जन्म से ही किसी भी राशि के लोग निर्धन नहीं होते हैं, लेकिन कुछ राशियों के मूल स्वभाव और ग्रह स्वामियों की प्रवृत्तियों के कारण उन्हें जीवन में बार-बार आर्थिक उतार-चढ़ाव देखना पड़ता है। आइए एस्ट्रो पत्री के ज्योतिष श्री चंद्रेश शर्मा से जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनमें पैसे बचाने की प्रवृत्ति कम होती है जिसकी वजह से इन्हें धन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं।

मिथुन राशि

बुध से प्रभावित इस राशि के लोग अत्यधिक उत्साही और चंचल स्वभाव के होते हैं। जिसकी वजह से इनमें पैसे बचाने की ज्यादा आदत नहीं होती है। ये लोग बिना सोचे-समझे कई योजनाओं में एक साथ पैसा लगाते हैं और बचत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं इनकी इस आदत की वजह से ही इन्हें बार-बार धन हानि का सामना करना पड़ता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग आमतौर पर बार-बार धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। ये वो लोग होते हैं जिनके स्वभाव में भावुकता बहुत ज्यादा होती है और इसी के वश में आकर वो बिना सोचे-समझे भी दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़ते हैं।

खबरें और भी

कई बार इस राशि के लोग दूसरों के लिए इतना कुछ कर देते हैं कि उनके पास खुद के जीवन यापन के लिए धन की कमी होने लगती है। दूसरों के लिए बिना सोचे-समझे धन का खर्च करना इनकी सबसे बुरी आदत होती है जिसकी वजह से इन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों पर शुक्र का प्रभाव इतना ज्यादा होता है कि वो शुक्र के प्रभाव से लग्जरी, सौंदर्य और जीवनशैली पर बेहिसाब खर्च करने के शौकीन होते हैं। दिखावे और संतुलन बनाने के चक्कर में इनकी आय से अधिक व्यय की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से इन्हें बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और चाहकर भी इनके जीवन में खुशियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोग स्वभाव से अत्यधिक दयालु और बहुत ज्यादा सपने देखने वाली प्रवृत्ति के होते हैं। अपनी इस आदत के कारण ये लोग अक्सर आर्थिक तंगी में पड़ जाते हैं।

ये लोग अपने सपनों के लिए बिना सोचे समझे ही धन का व्यय करते हैं जिससे इन्हें आगे चलकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं लोग इनकी दया का कई बार गलत फायदा भी उठाते हैं जिससे इन्हें आर्थिक तंगी का सामना बार-बार करना पड़ सकता है।

अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई है तो आप भी अपनी कुछ आदतों को बदलने की कोशिश करें जिससे आर्थिक तंगी न आए।

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों की बहुएं ससुराल में रहती हैं ज्यादा परेशान, सास से होती है अक्सर नोकझोंक

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लोगों की बोली में होता है जादू, कड़वे से कड़वे रिश्ते को भी सुधार देते हैं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।