विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 8 अगस्त: रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन या होगी नोकझोंक? प्यार के मामले में ये राशियां हैं लकी

Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

आज का दिन रिश्तों में अपनापन दिखाने, भावनाओं में गहराई लाने और भरोसा बढ़ाने वाला रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए पार्टनर के साथ शांत और सार् ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 8 August 2026: आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifa 8 August 2026: आज का लव राशिफल

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च होकर रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं, जो चंद्रमा की अपनी नक्षत्र भी है, इसलिए आज भावनाओं में गहराई, अपनापन और स्थिरता दिखेगी। प्रेम और रिश्तों के लिए यह संयोजन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। यही वजह है कि आज ज्यादातर राशियों के लिए रिश्तों में सुकून, विश्वास और नजदीकी बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि बुधदेव कर्क राशि में शत्रु राशि में होकर सूर्य-गुरु के साथ बैठे हैं, इसलिए बातचीत में भावुकता ज्यादा आ सकती है, ऐसे में गलतफहमी से बचने के लिए बात साफ और शांत लहजे में करना जरूरी होगा। मंगलदेव मिथुन राशि में अकेले शत्रु राशि में हैं, जिससे बहस या तीखी बातचीत की आशंका बनी रहेगी, इसलिए पार्टनर से बात करते वक्त संयम बरतना ही समझदारी होगी। शुक्रदेव कन्या राशि में नीच अवस्था में हैं, इसलिए कुछ राशियों को खुद की भावनाओं या आकर्षण को लेकर हल्का संदेह भी महसूस हो सकता है, ऐसे में खुद के प्रति नरमी बरतना ही बेहतर रहेगा।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज कपल्स के लिए रिश्ते में अपनापन और भरोसा दोनों और गहरे होंगे। पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने से नजदीकियां बढ़ेंगी, कोई पुरानी बात जो मन में अटकी थी उसे भी आज खुलकर बताया जा सकता है। घर-परिवार का साथ भी आज खास सुकून देगा, इसलिए पार्टनर के साथ-साथ घरवालों के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।

हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन उसे बड़ा मुद्दा न बनने दें और शांति से बात करें। सिंगल लोगों को आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है जो भरोसेमंद, स्थिर स्वभाव का और बात करने में सहज हो। अगर कोई पहले से पसंद है, तो आज उससे बात करने का मन बना सकते हैं।

खबरें और भी

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज आपका दिन प्यार से भरा रहने वाला है, कपल्स के बीच स्नेह, अपनापन और आपसी समझ तीनों बढ़ेंगे। साथ में अच्छा खाना खाना, पसंदीदा गाने सुनना या कोई छोटी सी सैर पर जाना रिश्ते में मिठास घोल देगा। आज पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखना उन्हें बेहद खास महसूस कराएगा। जो लोग किसी पुरानी गलतफहमी को लेकर परेशान थे, वे आज खुलकर बात करके उसे सुलझा सकते हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी ऐसे इंसान से हो सकती है जिसका व्यक्तित्व दिलचस्प, आकर्षक और आत्मविश्वास से भरा हो। किसी सामाजिक मौके पर बातचीत शुरू करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

अपनी कुंडली के अनुसार जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर समझें। पर्सनल ज्योतिषीय मार्गदर्शन और इनसाइट्स — अभी देखें

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आज मन थोड़ा शांत और निजी रहने का करेगा, इसलिए कपल्स एक-दूसरे को थोड़ी स्पेस दें और जबरदस्ती बातचीत करने की बजाय नरमी से पेश आएं। यह रिश्ते के लिए ही अच्छा साबित होगा, क्योंकि आज थोड़ी दूरी भी रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। अगर पार्टनर के साथ कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे गुस्से में कहने की बजाय शांत होकर रखें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है। सिंगल लोग आज अपने पुराने रिश्तों या फैसलों के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं, मन थोड़ा अंतर्मुखी रहेगा और नए रिश्ते की शुरुआत करने की बजाय खुद को समझने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज दोस्ती प्यार की तरफ पहला कदम बन सकती है, इसलिए अपने सोशल सर्कल में किसी करीबी दोस्त की बातों पर ध्यान दें। कपल्स को साथ हंसने-खेलने, कोई पुरानी याद ताजा करने और मिलकर आगे का कोई लक्ष्य तय करने में खुशी मिलेगी। आज पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई हल्की-फुल्की बातचीत भी हो सकती है, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। सिंगल लोगों को आज अपने सोशल सर्कल या ऑफिस में ही किसी के लिए रोमांटिक एहसास महसूस हो सकता है, इसलिए आस-पास के लोगों पर थोड़ा ध्यान दें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है, इसलिए कपल्स पार्टनर को अपने दिन भर की व्यस्तता के बारे में अपडेट रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो। काम खत्म होते ही उनके लिए वक्त जरूर निकालें, भले ही वह कुछ मिनट का ही सुकून भरा पल क्यों न हो। एक छोटा सा मैसेज या कॉल भी आज पार्टनर को अच्छा महसूस कराएगा। सिंगल लोगों के लिए आज कोई खास रोमांटिक हलचल नहीं दिख रही, बस खुद पर फोकस बनाए रखें और अपने काम में मन लगाएं, प्यार का मौका जल्द ही आ सकता है। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज कपल्स के बीच खुलकर बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान रिश्ते को और गहरा बनाएगा। साथ में किसी ट्रिप की प्लानिंग करना या किसी नई जगह घूमने की सोचना भी आज अच्छा रहेगा, इससे रिश्ते में ताजगी आएगी। खुद की तुलना दूसरों से करने या अपनी कमियां गिनने से बचें, पार्टनर आपको जैसे हैं वैसे ही पसंद करता है। सिंगल लोगों को आज किसी ऐसे व्यक्ति में दिलचस्पी हो सकती है जिसके साथ बातचीत सहज, गहरी और सार्थक लगे। पहली मुलाकात में ही जल्दबाजी न करें, धीरे-धीरे रिश्ते को आगे बढ़ने दें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज रिश्तों में भावनात्मक गहराई महसूस होगी, ईमानदारी और खुलकर बात करने से पुरानी गलतफहमियां भी दूर हो जाएंगी। कपल्स के लिए दिल की बात कहने का अच्छा दिन है, अगर कोई शिकायत मन में दबी है तो उसे प्यार से जरूर कह दें। खुद पर शक करने की आदत से आज बाहर निकलने की कोशिश करें, आपका रिश्ता जितना मजबूत है उतना आप सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा। सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं जो सुलझा हुआ, ईमानदार और भावनात्मक रूप से परिपक्व स्वभाव का हो, ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज रिश्तों में आपसी सम्मान और अपनापन महसूस होगा, कपल्स के बीच भरोसा और नजदीकी दोनों बढ़ेंगी। अगर पार्टनर के साथ कोई साझा योजना है, चाहे वह भविष्य से जुड़ी हो या कोई छोटा सा प्रोजेक्ट, आज उस पर बात करना रिश्ते को और मजबूती देगा। छोटी-छोटी बातों पर बहस में न पड़ें, आज संयम रखना ही रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी ऐसे इंसान से हो सकती है जिसका स्वभाव स्थिर, भरोसेमंद और गंभीर हो, ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ता लंबे समय तक टिकने वाला साबित हो सकता है।  फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है पार्टनर की किसी असली परेशानी में मदद करना, चाहे वह कोई छोटा काम हो या कोई सलाह देनी हो, इससे रिश्ता और मजबूत होगा। बहस या ज्यादा आलोचना वाली बातों से आज बचें, क्योंकि जरा सी नोकझोंक भी आज बड़ी बन सकती है। पार्टनर की सेहत का भी थोड़ा ख्याल रखें, अगर वे थके हुए या परेशान दिखें तो सहारा बनें। सिंगल लोगों के लिए आज खास कुछ नया नहीं दिख रहा, बस खुद के प्रति ईमानदार रहें और जल्दबाजी में किसी रिश्ते में कदम न बढ़ाएं।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

आज प्यार में गर्मजोशी और खुशी दोनों महसूस होंगी, कपल्स के लिए कोई छोटा सा सरप्राइज, प्यारा इशारा या दिल से कहा गया एक वाक्य भी दिन को खास बना सकता है। घर से जुड़े किसी मामले में आज पार्टनर के साथ मिलकर फैसला लेना बेहतर रहेगा, इससे आपसी समझ भी बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बिताना भी आज मन को सुकून देगा। सिंगल लोगों को भी आज दिल को छू लेने वाले पल मिल सकते हैं, किसी अपने से मिली एक अच्छी बात या तारीफ आज मन को खुश कर सकती है।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज घर पर शांति से बिताया गया समय पार्टनर के साथ भरोसा और अपनापन गहरा करेगा, बाहर घूमने से ज्यादा साथ में सुकून भरी शाम बेहतर रहेगी। घर से जुड़ी किसी योजना पर आज पार्टनर के साथ बात करना अच्छा रहेगा, चाहे वह घर सजाने की हो या कोई और छोटी योजना। सिंगल लोगों के लिए आज घर-परिवार से जुड़े रिश्तों में गर्मजोशी महसूस होगी, किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त की बातों से मन को सुकून मिल सकता है, प्यार की तलाश में जल्दबाजी न करें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज बातचीत में खुलापन और सहजता रिश्ते को खुशनुमा बनाएगी, साफ और सच्ची बातचीत पुराने शक भी दूर  कर देगी । कपल्स के लिए आज कोई क्रिएटिव या मजेदार काम साथ करना भी अच्छा रहेगा, चाहे वह कोई नई रेसिपी बनाना हो या कोई पुरानी फिल्म साथ देखना। दिल में कोई बात दबाकर न रखें, आज उसे प्यार से कह देना रिश्ते को हल्का और सच्चा बनाएगा। सिंगल लोग आज किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो दिल का साफ, ईमानदार और सहयोगी स्वभाव का हो, ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत आगे बढ़ाने में झिझक न रखें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।