अंदर से संत या छिपे हुए शैतान? बर्थ डेट से जानें अपना Light और Dark Side
मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के विशिष्ट स्वभाव और ऊर्जा का वर्णन करता है। इसमें हर मूलांक के सकारात्मक (लाइट साइड) और नकारात्मक (डार्क साइड) दोनों पहलुओ ...और पढ़ें

मूलांक से जानिए अपना डार्क और लाइट साइड (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में (Numerology) मूलांक 1 से 9 तक सभी अंकों का अपना खास स्वभाव और एनर्जी होती है। जिस तरह हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं, वैसे ही हर मूलांक के व्यक्ति के अंदर दो तरह की ऊर्जाएं छिपी होती हैं, एक जिसे लाइट साइट और दूसरा डार्क साइड कहते हैं।
आइए जानते हैं सभी मूलांक के डार्क और लाइड साइड के बारे में।
मूलांक 1 से 9 के लिए Dark और Light Side
मूलांक 1
जिन भी लोगों का जन्म (1, 10, 19 या 28) तारीख को हुआ, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 की डार्क साइड की बात की जाए, तो ये लोग कंट्रोलिंग नेचर के साथ आलोचना को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।
वहीं इनकी लाइट साइड की बात की जाए, तो इन्हें नेतृत्व करना पसंद है। आत्मनिर्भर बनने के साथ क्रिएटिव और ऊर्जावान होते हैं।
मूलांक 2
जिनका जन्म (2, 11, 20 या 29) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इनकी डार्क साइड की बात की जाए तो, यह काफी ओवरथिंकिंग होते हैं। शक करने के साथ इन्हें फैसले लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं इनकी लाइट साइड की बात की जाए, तो इनमें नेतृत्व क्षमता होने के साथ आत्मनिर्भर, क्रिएटिव और ऊर्जावान होते हैं।
मूलांक 3
ऐसे व्यक्ति जिनका जन्म (3, 12, 21 या 30) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इनकी डार्क साइड की बात की जाए, तो भावनात्मक रूप से अस्थिर होते हैं।
वहीं परिवार को एक साथ जोड़कर रखने की अद्भुत क्षमता इनकी लाइट साइड में शामिल है।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से जिद्दी होने के साथ काफी अलोचक होते हैं। वहीं इनका लाइट साइड जिम्मेदार होने के साथ अनुशासन से भरा रहता है।
मूलांक 5
जिन भी लोगों का जन्म (5, 14 या 23) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। श्रेष्ठता भावना, अस्थिरता और विद्रोह इनका डार्क साइड है, जबकि नई चीजों को सीखना, बुद्धिमत्ता और चीजों को स्वीकार करना इनका लाइट साइड है।
खबरें और भी

मूलांक 6
जिन भी लोगों ने (6, 15 या 24) तारीख को जन्म लिया है, उनका अंक 6 होता है। अंक के 6 के जातकों के डार्क साइड के बारे में बात की जाए तो, इन लोगों में अधिकार-भावना, ईर्ष्या और ध्यान आकर्षित करने की क्षमता होती है।
जबकि इनका लाइट साइड हमेशा प्रेम से भरा, सामाजिक और भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने वाला होता है।
मूलांक 7
जिन भी लोगों का जन्म (7, 16 या 25) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वाले जातक स्वभाव से गुस्सैल, आराम नपसंद और विवादी किस्म के होते हैं।
वहीं इनका लाइट साइड इन्हें साहसी, ऊर्जावान और चुनौतियां से न डरने वाला बनाता है।
मूलांक 8
मूलांक 8 की डार्क साइड की बात की जाए, तो इनका रवैया कठोर होने के साथ बदले की सोच और भावनाओं से अलग होने वाले होते हैं।
वहीं व्यावहारिक सोच, ईमानदारी और योजना में कुशलता इनकी लाइट साइड का हिस्सा है।
मूलांक 9
जिन भी लोगों का मूलांक 9 है, अलगाव, अविश्वास और अतीत में अटक जाना उनके डार्क साइड का हिस्सा है, जबकि गहरी सोच, ज्ञान और आध्यात्मिक विकास उनके लाइट साइड का पार्ट है।
यह भी पढ़ें- साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल: इस हफ्ते इन मूलांक वालों को मिलेगा करियर और प्रेम में बड़ा फायदा, पढ़ें राशिफल
यह भी पढ़ें- बिजनेस में भूलकर भी हाथ न डालें ये मूलांक वाले लोग, वरना डूब सकता है आपका पैसा, अंक ज्योतिष की बड़ी चेतावनी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास