विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहुत भोली होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां, लोग उठाते हैं इनकी अच्छाई का फायदा

Updated: Fri, 13 Feb 2026 11:25 AM (IST)

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, मूलांक 2, 3 और 6 वाली लड़कियां स्वभाव से भावुक, भोली और दिल की साफ होती हैं। वे दूसरों पर जल्दी भरोसा करती हैं और ...और पढ़ें

Numerology: बहुत भोली होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां। (Ai Generated Image)

Numerology: बहुत भोली होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां। (Ai Generated Image)

HighLights

  1. हर मूलांक की अपनी एक खास विशेषता होती है

  2. मूलांक 2 की लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं

  3. मूलांक 3 की लड़कियां हर इंसान में सिर्फ अच्छाई देखना पसंद करती हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) में व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके स्वभाव, भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर मूलांक की अपनी एक खास विशेषता होती है। कुछ लोग स्वभाव से बहुत तेज होते हैं, तो कुछ इतने सीधे और सरल होते हैं कि दुनियादारी की चालाकियों को समझ नहीं पाते।

आज हम उन 3 मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जो दिल की बेहद साफ और भोली मानी जाती हैं। इनकी यही अच्छाई और दूसरों पर जल्दी भरोसा करने की आदत अक्सर इनके लिए मुसीबत बन जाती है, तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो 3 मूलांक?

मूलांक 2

WhatsApp Image 2025-07-23 at 14.50.05

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस मूलांक की लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं। ये दूसरों के दुख को अपना दुख समझ लेती हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनका यह भोलापन ही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाता है। ये रिश्तों में बहुत जल्दी भरोसा कर लेती हैं और अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहती हैं। चालाक लोग इनकी इस इमोशनल नेचर का फायदा उठाते हैं और अपना मतलब निकालकर चलते बनते हैं।

मूलांक 3

WhatsApp Image 2025-07-23 at 14.50.51

देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव वाले मूलांक 3 की लड़कियां बुद्धिमान होने के साथ-साथ बहुत सकारात्मक नजरिया रखने वाली होती हैं। ये हर इंसान में सिर्फ अच्छाई देखना पसंद करती हैं। इनका मानना होता है कि दुनिया में सब अच्छे हैं, और इसी चक्कर में ये सामने वाले की गलत नियत को जान नहीं पातीं। ये बहुत मददगार स्वभाव की होती हैं और कभी किसी को 'ना' नहीं कह पातीं। इनकी इसी 'हां' कहने की आदत का लोग गलत इस्तेमाल करते हैं और इन्हें धोखा दे जाते हैं।

खबरें और भी

मूलांक 6

WhatsApp Image 2025-07-23 at 14.51.34

मूलांक 6 की लड़कियां प्रेम, सौंदर्य और त्याग से भरी होती हैं। ये अपने परिवार और पार्टनर की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। ये रिश्तों को निभाने में अपना 100% देती हैं। ये खुद कष्ट सह लेंगी, लेकिन अपनों को दुखी नहीं देख सकतीं। इनका यह त्याग और समर्पण अक्सर लोग 'फॉर ग्रांटेड' लेने लगते हैं। इनकी अच्छाई का फायदा उठाया जाता है और बदले में इन्हें अक्सर दुख ही मिलता है।

यह भी पढ़ें- Mulank 3: सफलता चूमती है इनके कदम, जानें कैसा रहता है मूलांक 3 वालों का भाग्य और करियर?

यह भी पढ़ें- Numerology 2026: मूलांक 3 वालों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम, अंक ज्योतिष की ये भविष्यवाणी आपको चौंका देगी!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।