विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: मन के मालिक होते हैं इस मूलांक के लोग, बात-बात पर हो जाते हैं इमोशनल

Updated: Tue, 30 Dec 2025 03:22 PM (IST)

अंक ज्योतिष में माना गया है कि व्यक्ति कि जन्मतिथि से निर्धारित मूलांक व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा ...और पढ़ें

Mulank Personality in hindi (AI Generated Image)

Mulank Personality in hindi (AI Generated Image)

HighLights

  1. इस मूलांक के जातकों पर पड़ता है चंद्रमा का प्रभाव

  2. रचनात्मक के साथ-साथ संवेदनशील होते हैं ये लोग

  3. करियर में इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में माना गया है कि हर एक मूलांक का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चंद्र ग्रह से प्रभावित होता है। यह जातक बहुत ही इमोशनल किस्म के होते हैं।

इस ग्रह से होता है संबंध

आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के जातकों की। अंक ज्योतिष शास्त्र (Numerology) में माना गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से है, जो मन और माता के कारक हैं। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोग काफी भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं।  

होती है ये खासियत (Personality and Nature)

मूलांक 2 के जातक अपनी भावनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। इस मूलांक के लोग मुश्किल से मुश्किल स्थिति में भी अपना धैर्य नहीं खोते। साथ ही क्रिएटिविटी इनमें कूट-कूट कर भरी होती है। साथ ही इनमें बचत की आदत भी पाई जाती है।

मूलांक 2 वाले व्यक्ति भावुक और कल्पनाशील होने के साथ-साथ बहुत ही सौम्य होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते की भी खासियत पाई जाती है। अपनी मीठी बोली से यह लोगों का दिल जीत लेते हैं।

खबरें और भी

mulank 2 i

इस करियर में मिलती है सफलता

अगर मूलांक 2 (Mulank 2 Numerology) के जातकों की करियर की बात की जाए, तो यह लोग अच्छे शिक्षक, कलाकार या काउंसलर जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि ये लोग बुद्धिमान और वाणी के धनी होते हैं, जिससे इन्हें अपने करियर में काफी लाभ मिलता है। साथ ही इन्हें सामाजिक कार्यों और संगीत आदि क्षेत्रों में भी सफलता मिल सकती है।

यह होती है कमजोरी

Mulank Personality i

(Picture Credit: Freepik)

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 2 के जातकों की कुछ कमियों (Weaknesses) का भी जिक्र किया गया है, जिसके अनुसार, इनका मूड बहुत जल्दी होता है। साथ ही बार-बार इनका मन बदलता रहता है। कभी-कभी अत्यधिक संवेदनशीलता होना इनकी कमजोरी बन सकता है।

यह भी पढ़ें - Numerology 2026: मूलांक 3 वालों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम, अंक ज्योतिष की ये भविष्यवाणी आपको चौंका देगी!

यह भी पढ़ें - Numerology: नंबर 8 क्यों माना जाता है डरावना? जानें शनि देव के इस मूलांक से क्यों घबराते हैं लोग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।