विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मां जो कहेगी वही होगा'- क्यों किसी भी महीने की इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं 'पक्के मम्माज बॉय'

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:00 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं और अपनी मां से गहरा भावनात्मक जुड़ाव ...और पढ़ें

मूलांक 2 का मां के साथ संबंध (Picture Credits- AI Images)

मूलांक 2 का मां के साथ संबंध (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. मूलांक 2 वाले चंद्रमा ग्रह से प्रभावित होते हैं।

  2. इनका अपनी मां के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव होता है।

  3. मूलांक 2 के लड़के मां को प्राथमिकता देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख में जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इस अंक का स्वामी चंद्रमा ग्रह को माना जाता है। अंक और ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का संबंध मन की भावनाओं, मानसिक शांति और माता से होता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक से व्यक्ति के रिश्ते भी प्रभावित होते हैं। इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं मूलांक 2 के बारे में।

मूलांक 2 मां के प्यारे

अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का संबंध माता से भी जोड़ा जाता है। यह लोग अपनी माता के काफी लाडले होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस अंक से जुड़े लोग अपने जीवन में सबसे ज्यादा अपनी मां को प्राथमिकता देते हैं।

इनका अपनी मां के साथ भावनात्मक जुड़ाव काफी मजबूत होता है। यह अपनी माता की भावनाओं को काफी बेहतर ढंग से समझते हैं। अपने जीवन में किसी भी निर्णय को लेकर यह मां की सलाह जरूर लेते हैं। इन्हें अपनी माता को सुख-सुविधा और सम्मान के साथ रखना बेहद पसंद है।

मां के साथ गहरा रिश्ता

मूलांक 2 से जुड़े लोगों का अपने मां के साथ काफी गहरा रिश्ता होता है। इस मूलांक के लड़के मां के सबसे ज्यादा करीबी माने जाते हैं। इन्हें अपनी मां से दूर रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। मां के दुखी होने पर ये खुद भी दुखी हो जाते हैं। मां के द्वारा बोली गई हर बात इनके लिए पत्थर की लकीर साबित होती है। इस मूलांक के लड़के को कई बार लोग मम्माज बॉय भी कह देते हैं।

इनके लिए अपनी मां सिर्फ परिवार का हिस्सा ही नहीं है, बल्कि एक ऐसा सहारा भी है, जिनसे वे अपनी बातों को खुलकर साझा भी करते हैं। जीवन में तमाम व्यस्तता के बावजूद भी इन्हें अपनी मां को खुश रखना आता है। कई बार मां से भावनात्मक जुड़ाव इतना गहरा होता है कि मां की छोटी सी परेशानी भी इन्हें बेचैन कर देती है।

हालांकि हर इंसान का स्वभाव एक जैसा नहीं होता है। मूलांक के आधार पर किसी इंसान के व्यक्तित्व या रिश्तों के बारे में सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। यह अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित एक सामान्य व्याख्या है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।