विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology:  इस मूलांक के लोग होते हैं सच्चे और अच्छे दोस्त, कभी नहीं छोड़ते साथ

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Updated: Sat, 14 Mar 2026 11:50 AM (IST)

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक (Mulank) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दोस्ती के रिश्ते को बहुत ही शिद्दत के साथ निभाते हैं। चलिए जानते हैं इस मूलांक से ज ...और पढ़ें

numerology prediction in hindi (Picture Credit: Freepik)

numerology prediction in hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. दोस्ती को ईमानदारी और शिद्दत से निभाते हैं इस मूलांक को लोग

  2. बृहस्पति देव के प्रभाव से होते हैं बुद्धिमान और रचनात्मक

  3. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करता है ये मूलांक

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) में मूलांक को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि इससे आप किसी के स्वभाव के बारे में भी जान सकते हैं। व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक पता किया जाता है। आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में जानेंगे, जिनमें वह सभी खासियत पाई जाती है, जो हर व्यक्ति अपने दोस्त में चाहता है।

पड़ता है बृहस्पति देव का प्रभाव

क ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 माना जाता है। इनका ग्रह स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता के प्रतीक हैं। ऐसे में इन जातकों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है, जो इनके व्यक्तित्व को निखारता है।

friend i (1)

(Picture Credit: Freepik)

इसलिए बनते हैं अच्छे दोस्त

इस मूलांक की खास बात यह है कि यह अपनी दोस्ती पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और दूसरों को सुझाव या सलाह देने में भी माहिर होते हैं। साथ ही यह लोग दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं और उनकी बातों को धैर्य से सुनते हैं। साथ ही इनमें यह भी खासियत होती है कि ये लोग दूसरों की गलतियों को जल्दी माफ कर देते हैं और कभी किसी को धोखा नहीं देते।

कैसा होता है स्वभाव

मूलांक 3 के जातकों के स्वभाव की बात करें, तो यह लोग साहसी और मेहनती होते हैं। साथ ही यह लोग अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता हासिल करते हैं और हार नहीं मानते। इन लोगों को किसी दूसरे के सामने झुकना पसंद नहीं होता है। वहीं यह लोग धार्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं और आध्यात्मिक ज्ञान में इनकी विशेष रुचि होती है।

खबरें और भी

friend i

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

होती है ये खासियत

देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से यह लोग बुद्धिमान, रचनात्मक और स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। अपनी बुद्धि और रचनात्मकता के उपयोग से इन लोगों को जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही यह लोग महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होने के साथ-साथ अपने सिद्धांतों के पक्के होते हैं।

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक पर बनी रहती है शनिदेव की दया दृष्टि, रहस्यमयी होता है स्वभाव

यह भी पढ़ें- Numerology: बाहर से सख्त-अंदर से मोम, आखिर क्यों दान-पुण्य में सबसे आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।