विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 3 वालों के व्यवहार में होती हैं ये 5 खास बातें, जो हर किसी को बना देती हैं इनका दीवाना

Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:42 PM (IST)

मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक माना जाता है। अपनी समझदारी, बातचीत के तरीके और व्यवहार से ये आसानी से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। ...और पढ़ें

अनुशासन और स्वाभिमान मूलांक 3 वालों के व्यक्तित्व की मुख्य विशेषताएं हैं।

अनुशासन और स्वाभिमान मूलांक 3 वालों के व्यक्तित्व की मुख्य विशेषताएं हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 का स्वामीबृहस्पति ग्रह होता है। बृहस्पति को सभी ग्रहों और देवी-देवताओं का गुरु कहा गया है। ऐसे में मूलांक 3 वालों के अंदर भी इस ग्रह के कई गुण विद्यमान होते हैं, जिनकी वजह से ये लोग किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। चलिए ऐसे ही पांच गुणों के बारे में हम आपको बताते हैं, जिनके होने से कोई भी मूलांक 3 वालों को अपना दीवाना बना देता है।

ज्ञान की अच्छी समझ

मूलांक 3 वाले लोग अक्सर नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं। इन्हें पढ़ना, जानकारी हासिल करना और अपने ज्ञान को बढ़ाना पसंद होता है। किसी विषय पर जब बात हो रही होती है, तो इनके पास मौजूद जानकारी को बहुत तवज्जो दी जाती है। लोगों को इनके व्यवहार में यह बात बहुत ज्यादा प्रभावित करती है कि इन्हेंहर विषय पर जानकारी होती है। यही वजह है कि लोग इनसे बातचीत करना और इनकी राय जानना पसंद करते हैं। अपनी समझदारी और ज्ञान के कारण ये दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं।

हंसमुख और मिलनसार स्वभाव

इन लोगों की एक बड़ी खूबी उनका हंसमुख स्वभाव माना जाता है। ये आमतौर पर लोगों से आसानी से घुल-मिल जाते हैं। नए लोगों से बातचीत करने में इन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होती। इनके चेहरे पर मुस्कान और व्यवहार में अपनापन होने के कारण लोग जल्दी इनके करीब आ जाते हैं। किसी महफिल या दोस्तों की भीड़ में भी ये अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

मीठी वाणी

मूलांक 3 वालों की बातचीत करने की शैली भी काफी प्रभावशाली मानी जाती है। ये अपनी बात को समझाने के लिए सही शब्दों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। इनकी मीठी और विनम्र भाषा सामने वाले को अच्छी लगती है। सामने वाला इनकी बातें सुनकर इनकी बातें मानने को मजबूर हो जाता है। यही गुण रिश्तों को मजबूत बनाने और लोगों का विश्वास जीतने में मदद करता है।

खबरें और भी

अनुशासन को महत्व देना

मूलांक 3 वाले लोग अपने काम को लेकर गंभीर रह सकते हैं। इन्हें समय की कीमत समझने और अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करने की आदत होती है। ये अपने लक्ष्य को लेकर मेहनत करते हैं और नियमों का पालन करना पसंद करते हैं। इनका अनुशासित स्वभाव दूसरों को भी प्रभावित करता है।

स्वाभिमानी होना

इन लोगों के व्यक्तित्व में स्वाभिमान की भावना भी होती है। ये अपनी मेहनत और पहचान को महत्व देते हैं। किसी के सामने बेवजह झुकना इन्हें पसंद नहीं होता। हालांकि, स्वाभिमान और अहंकार में अंतर होता है। मूलांक 3 वालों के लिए अपनी गरिमा बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। किसी और की मेहनत का फल प्राप्त करना इन्हेंहरगिज मंजूर नहीं होता है।

अतः मूलांक 3 वाले कुल मिलाकर, ज्ञान, मिलनसार व्यवहार, मीठी वाणी, अनुशासन और स्वाभिमान जैसे गुणों के धनी होते हैं। इनके व्यवहार की यही खूबियां इन्हें दूसरों का फेवरेट बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वालों के लिए सबसे अच्‍छा करियर ऑप्‍शन, इन फील्ड्स में मिलती है बड़ी सफलता

यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।