घुमक्कड़ होते हैं इस मूलांक के लोग! घर में नहीं लगता इनका मन, हमेशा रहता है सफर का खुमार
आज हम आपको कुछ ऐसे मूलाकं के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अंक ज्योतिष शास्त्र में घुमने-फिरने का शौकीन माना जाता है। ...और पढ़ें
-1777021308201_m.webp)
इस मूलांक वाले होते हैं घुमक्कड़ (Picture Credit: Freepik)
HighLights
बुध के प्रभाव से घुमक्कड़ होते हैं मूलांक 5 वाले
मूलांक 2 के जातक प्रकृति प्रेमी और शांतिप्रिय होते हैं
मूलांक 9 वाले भी घूमने-फिरने के बड़े शौकीन होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हर मूलांक पर उससे संबंधित ग्रह का भी विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक के जातकों को घूमने-फिरने का शौकीन माना गया हैं। ऐसे में इन लोगों का एक जगह टिककर रहना मुश्किल होता है। चलिए जानते हैं इस मूलांक के लोगों की कुछ और भी खास बातें।
इन्हें होता है घूमने का चस्का
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान और बुद्धि के सूचक माने गए हैं। बुध ग्रह के प्रभाव से यह लोग एक जगह टिककर नहीं बैठ सकते और रोमांच की तलाश में रहते हैं।
अंक ज्योतिष शास्त्र में यह मूलांक उनमें से एक माना गया है, जो घूमने-फिरने के सबसे बड़े शौकीन होते हैं। इन्हें नई जगहों की खोज करना और नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है। ये लोग अक्सर नए स्थानों की यात्रा करते रहते हैं।
मूलांक 5 वालों की खासियत
- बुध देव के प्रभाव से मूलांक 5 के लोग बुद्धिमान होते हैं।
- मूलांक 5 वाले लोग साहसी और जिज्ञासु होते हैं।
- ये लोग मल्टीटास्किंग में भी माहिर होते हैं।
- ये लोग आसानी से दोस्त भी बना लेते हैं।
- जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।
- ये लोग समय के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं।
(Picture Credit- AI Generated)
खबरें और भी
इन मूलाकों को भी होता है घूमने फिरने का शौक
- जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक मूलांक 2 जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में इस मूलांक को भी उन मूलांकों में से एक माना गया है, जो प्रकृति प्रेमी होते हैं। ये लगो शांतिपूर्ण जगहों जैसे पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं।
- मूलांक 3 के जातक भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें घूमने-फिरने का चस्का होता है। जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इन मूलांक के ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं, जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता का प्रतीक हैं। ऐसे में इन लोगों को ऐसी जगहों पर जाना पसंद होता है, जो ऐतिहासिक हों।
- मूलांक 9 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है। इस मूलांक के जातकों को भी घूमने-फिरने का काफी शौक होता है।
यह भी पढ़ें - अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग होते हैं असली 'एंग्री बर्ड', नाक पर रहता है गुस्सा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।