विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहुत शातिर होते हैं ये मूलांक वाले लोग, अंक 6 वालों को इनके साथ कभी नहीं करनी चाहिए बिजनेस में पार्टनरशिप

Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:57 PM (IST)

मूलांक 6 वाले लोग बहुत भावुक और भरोसेमंद होते हैं। लेकिन कुछ मूलांक वाले लोग बहुत शातिर होते हैं जो अंक 6 को बिजनेस में धोखा दे सकते हैं। जानिए वो कौन ...और पढ़ें

ग्‍लैमर के दवाने हाते हैं मूलांक-6 वालें (Picture Credit- AI Generated)ज

ग्‍लैमर के दवाने हाते हैं मूलांक-6 वालें (Picture Credit- AI Generated)ज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्‍त्र में मूलांक 6 वालों को शुक्र का अंक बताया गया है। ये लोग बहुत ही सुंदर व्‍यक्तित्‍व वाले होते हैं। बिजनेस में भी ये लोग कमाल के प्रोफेशनल हो सकते हैं, क्‍योंकि इनकी कार्यशैली भी इनकी तरफ बहुत लुभावनी होती है।

अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक छह वालों की बहुत अच्छी नेटवर्किंग होती है। इनका व्यवहार इतना अच्छा होता है कि लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। इन्हें काम में क्वालिटी और परफेक्शन पसंद होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इनकी लीडरशिप में काम करना बहुत सहज होता है। लेकिन इन सबके बावजूद, मूलांक 6 वालों को बिजनेस में अगर पार्टनरशिप करनी हो, दो ऐसे अंक हैं, जिनके साथ कभी भी इन्हें नहीं जुड़ना चाहिए। चलिए हम आपको इन अंकों के बारे में बताते हैं।

मूलांक-3

मूलांक 3 बृहस्‍पति का अंक है। लीडरशिप इनके अंदर जन्‍मजात होती है। तर्क-वितर्क के आधार पर यह अपनी बात सामने वाले से मनवा ही लेते हैं। इससे भी बड़ी बात यह बहुत अच्‍छे वक्‍ता होते हैं। इन्‍हें अपनी बातों को फ्रेम करके नपे-तुले शब्‍दों में बहुत अच्‍छी तरह से बोलना आता है। ऐसे में मूलांक-6 वाले अंक 3 वालों की रणनीतियों को समझने में असक्षम पड़ सकते हैं।

मूलांक-6 वाले हर चीज में ग्‍लैमर तलाशते हैं, वहीं मूलांक-3 वाले कम्युनिकेशन और सेल्‍स में बेस्‍ट होते हैं। ऐसे में दोनों के बीच तालमेल बैठना मुश्किल हो सकता है। वहीं मूलांक-3 वालों को कन्विंस करने की कला आती है। ऐसे में हो सकता है कि अपने फायदे के लिए ये लोग मूलांक-6 वालों को कनविंस कर लें और उन्‍हें नुकसान हो जाए।

खबरें और भी

मूलांक-8

मूलांक 8 शनि का अंक है और इन्हें आलस्य से सख्त नफरत होती है। ये लोग अनुशासनप्रिय होते हैं। इनके साथ धैर्य से काम करना पड़ता है। वहीं मूलांक 6 वाले इनके एकदम विपरीत होते हैं और इन्हें ऐसा कोई काम पसंद नहीं जिसमें बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े। क्योंकि शुक्र विलासिता का प्रतिनिधित्व करते हैं, अंक 6 वालों में भी यह स्वभाव होता है।

जहां मूलांक-8 वाले न्यायप्रिय होते हैं और जैसा कर्म वैसे फल पर विश्वास करते हैं, वहीं दूसरी तरफ अंक 6 वाले कई बार भावनाओं में बहकर निर्णय ले लेते हैं। मूलांक-8 वालों को फिजूलखर्च पसंद नहीं होता है और मूलांक-6 वाले आरामपसंद होते हैं, अपनी खुशी के लिए पैसे उड़ाते वक्त दो बार भी नहीं सोचते। ऐसे में हो सकता है कि बिजनेस में अंक 8 वालों के साथ पार्टनरशिप इनको भारी पड़े और इन्हें उनसे दबकर काम करना पड़े।

अत: मूलांक 6 वालों को कभी भी अंक 3 और 8 के व्‍यक्ति के साथ बिजनेस में पार्टनरशिप नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा

यह भी पढ़ें- मूलांक 1 वाले शादी से पहले जान लें ये बात, किन अंकों के साथ नहीं बनता तालमेल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।