Numerology: इन मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद लकी, शादी के बाद चमक जाती है पति की किस्मत
अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मी लड़कियां अपने पति के लिए साक्षात लक्ष्मी का रूप साबित होती हैं। पढ़ें किन मूलांक वाली लड़क ...और पढ़ें

Numerology: पति के लिए लकी होती हैं ये लड़कियां (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मी लड़कियां अपने साथ ऐसी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं, जो उनके जीवनसाथी के बंद किस्मत के ताले खोल देती हैं। आपकी जन्मतिथि का जोड़ ही आपका मूलांक होता है।
इन मूलांक वाली लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली
मूलांक 1 (1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मी)
अंकशास्त्र में नंबर 1 का स्वामी 'सूर्य' को माना गया है। इस मूलांक वाली लड़कियां बहुत ही स्वाभिमानी और ऊर्जावान होती हैं। मान्यताओं के अनुसार, इनके घर में कदम रखते ही पति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इनका साथ मिलते ही पुरुष कार्यक्षेत्र में तेजी से निर्णय लेने लगते हैं, जिससे उनके करियर को नई ऊंचाइयां मिलती हैं।
मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मी)
नंबर 3 का स्वामी 'बृहस्पति' (गुरु) है, जो ज्ञान और विस्तार का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान और सुलझी हुई होती हैं। इनके पास हर समस्या का समाधान होता है। शादी के बाद ये अपने पति के लिए बेहतरीन मार्गदर्शक साबित होती हैं, जिससे आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुलता है।
मूलांक 6 (6, 15 या 24 तारीख को जन्मी)
अंक 6 का स्वामी 'शुक्र' है, जिसे सुख-सुविधा और विलासिता का कारक माना जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार, इस मूलांक की लड़कियां अपने साथ सुख और वैभव लेकर आती हैं। इनके आने से पति के जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है और सुख-साधनों में बढ़ोतरी होती है।
खबरें और भी

(Image Source: AI-Generated)
मूलांक 9 (9, 18 या 27 तारीख को जन्मी)
इस मूलांक का स्वामी 'मंगल' है। ऐसी लड़कियां स्वभाव से थोड़ी तेज जरूर होती हैं, लेकिन अपने पति के प्रति बेहद समर्पित होती हैं। इनके भाग्य से पति को मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी सफलता मिलनी शुरू हो जाती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।