विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology: बड़े ही भरोसेमंद होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, आप बेझिझक बता सकते हैं कोई भी बात

Published: Thu, 01 Aug 2024 11:50 AM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष ज्योतिष शास्त्र का ही एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है। यह मुख्यतः व्यक्ति के मूलांक पर आधारित एक ...और पढ़ें

Numerology बड़े ही भरोसेमंद होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग।
Numerology बड़े ही भरोसेमंद होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग।

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है अंक ज्योतिष।
  2. मूलांक पर आधारित है अंक ज्योतिष शास्त्र।
  3. कुछ मूलांक के जातक माने गए हैं वफादार।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर एक अंक का अपना एक विशेष महत्व माना गया है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख पर निर्धारित होते हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति की जन्म किसी भी महीने की 20 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2+0 यानी 02 होगा। अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, आप मूलांक के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत-सी बातें जान सकते हैं।

व्यवस्थित तरीके से रहता है ये मूलांक

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 04 होता है। साथ ही इस मूलांक के जातक व्यवस्थित तरीके से रहना और अनुशासन पसंद करते हैं। साथ ही इन्हें हर चीज तरीके से और अपने स्थान पर रखना पसंद होता है।

ये होती है खासियत

मूलांक 4 के जातकों की खासियत यह होती है कि इन पर भरोसा किया जा सकता है। यह हमेशा अपने परिवार और दोस्तों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही यह लोग बहुत निडर भी होते हैं। ये जातक अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से नहीं डरते।

यह भी पढ़ें - Numerology: करियर में खूब नाम कमाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, नहीं करना पड़ता तंगी का सामना

कैसा होता है स्वभाव

अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 4 के जातक स्थिर स्वभाव वाले होते हैं। साथ ही यह जातक कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और हर परिस्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

जानिए कुछ कमियां भी

मूलांक 4 के जातकों में कुछ कमियां भी पाई जाती हैं। ये जातक थोड़े जिद्दे स्वभाव के होते हैं। अपनी जिद की वजह से ये लोग कई बार मुसीबत में भी पड़ जाते हैं। साथ ही यह लोग हर चीज को अपने हिसाब से करना पसंद करते हैं। किसी दूसरे की सलाह लेना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।