विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी हैं पक्के फूडी? अपनी जन्मतिथि से जानें खान-पान का अनोखा कनेक्शन

Updated: Wed, 01 Jul 2026 05:30 PM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6, 3 और 7 के लोग खाने-पीने के सबसे ज्यादा शौकीन होते हैं। ये लोग नए व्यंजन आजमाने, स्वाद का आनंद लेने और दोस्तों-परिवार ...और पढ़ें

किस मूलांक के लोग सबसे ज्यादा फूडी होते हैं? (Picture Credit: AI Generated)

किस मूलांक के लोग सबसे ज्यादा फूडी होते हैं? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र के मुताबिक, हमारी जन्म तिथि का हमारे स्वभाव, पसंद और नापसंद की चीजों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब बात खान-पान से जुड़ी चीजों की हो, तो कुछ खास मूलांक के लोग इसमें सबसे आगे होते हैं।

फूडी होने के कारण खाना सिर्फ इनके लिए पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा होता है। आइए जानते हैं कौन-से मूलांक के लोग सबसे ज्यादा Foodie होते हैं।

मूलांक 6

अंक शास्त्र में मूलांक 6 क स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। शुक्र ग्रह का संबंध सौंदर्य, सुख-सुविधा, विलासता और स्वाद से जुड़ा होता है। इसी वजह से मूलांक 6 के लोग अक्सर अच्छे खाने, नई तरह की डिश, फूड क्रेविंग और फास्ट फूड की ओर आकर्षित होते हैं।

ये लोग सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं खाते हैं, बल्कि खाने के स्वाद का भी आनंद लेते हैं। नई-नई तरह की डिश ट्राई करने में ये काफी माहिर होते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता है। इस मूलांक के लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाना अच्छा लगता है। इन्हें पार्टी, दावत या त्योहारों का खास आकर्षण रहता है।

नए तरह के डिश ट्राई करने के साथ मिर्च-मसाले वाला खाना इन्हें काफी पसंद आता है। खाने के मामले में ये लोग कभी भी मना नहीं करते हैं। इन्हें फूड पर एक्सपेरिमेंट करना पसंद है।

मूलांक 7

मूलाकं 7 के लोग खाने के मामले में काफी एक्सप्लोर करने वाले होते हैं। इस अंक के जातक एक ही तरह का खाना बार-बार खाने की बजाए नए फ्लेवर और टेस्ट के साथ डिश को चखना पसंद करते हैं। इन्हें फूड के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी अच्छा लगता है।

क्या बाकी मूलांक फूडी नहीं होते?

अंक शास्त्र के नजरिए से देखा जाए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हर मूलांक के लोगों की खाने के मामले में अपनी-अपनी पसंद होती है। जैसे मूलांक 2 के जातकों को घर का बना खाना काफी पसंद है, जबकि मूलांक 8 के लोग स्वाद से ज्यादा सेहत और अनुशासन को प्राथमिकता देते हैं।

खबरें और भी

इन्हें बाहर का तला-भूना खाना अच्छा नहीं लगता है। इसलिए मूलांक से यह तय करना कि व्यक्ति को खाने में क्या पसंद है और क्या नहीं कहना मुश्किल होगा।

पारंपरिक अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 6, उसके बाद मूलांक 3 और 7 खाने-पीने के मामले में अन्य मूलांक से काफी ज्यादा शौकिन होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की भोजन से जुड़ी आदतों को समझना है, तो उसके स्वभाव, जीवनशैली और व्यक्तिगत दिनचर्या को समझना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- गाड़ी का नंबर बदल सकता है आपका भाग्य! न्यूमरोलॉजी के अनुसार जानें कौन सा अंक है शुभ और कौन सा अशुभ

यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए आपका सबसे बड़ा Red Flag क्या है, जो बिगाड़ सकता है आपके रिश्ते!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।