Numerology: इस मूलांक के लड़के करते हैं परिवार का नाम रोशन, बनाते हैं अलग पहचान
अंक ज्योतिष में जन्म में माना गया है कि अंक ज्योतिष के मुताबिक हर इंसान की जन्म की तारीख से आप उसके जीवन के बारे में कई बातों का अंदाजा लगा सकते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- अंक शास्त्र में मूलांक का माना गया है खास महत्व।
- हर मूलांक की होती है अपनी एक खासयित।
- मूलांक से पता लगा सकते हैं अपनी पर्सनेलिटी के बारे में।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति के मूलांक से आप उसके स्वभाव के बारे में काफी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हर मूलांक पर उससे संबंधित ग्रह का भी प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको मूलांक 1, 3 और 5 के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मूलांक के जातक काफी बुद्धिमान होते हैं और अपने माता-पिता को गर्व महसूस करवाते हैं।
बिना संकोच के कहते है अपनी बात
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनकी मूलांक 1 माना जाता है। इन मूलांक के ग्रह स्वामी सूर्य देव हैं, जिस कारण इन मूलांक के जातक उर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये लोग अपनी सोच और बातों में पूरी ईमानदारी रखते हैं। इनका दृष्टिकोण स्पष्ट और सीधा होता है। साथ ही यह लोग बिना किसी संकोच के अपनी बात बोलते हैं। इस मूलांक के लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
बनाते हैं अपनी एक अलग पहचान
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिस लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 3 होता है। इन मूलांक के ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं, जो ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता का प्रतीक हैं। इस मूलांक के लड़के भी अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
मल्टीटास्किंग में होते हैं निपुण
जिस लोगों का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख होता है, उसका मूलांक 5 होता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के सूचक हैं। ऐसे में इस मूलांक के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। साथ ही मूलांक 5 के लोग बहुत साहसी तथा मेहनती भी होते हैं। ये जातक चुनौतियों से हार नहीं मानते और उनका डटकर सामना करते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
इनकी एक खासियत यह भी है कि यह लोग खुद को परिस्थिति के अनुसार ढाल लेते हैं। ये लोग मल्टीटास्किंग में भी निपुण होते हैं। अपने इन्हीं गुणों के कारण ये लोग जीवन में सफल होते हैं और अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।