Numerology: कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं ये लोग, कहीं आपका मूलांक भी तो नहीं है शामिल
अंक ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है जिन्हें कुछ मूलांक के जातकों को कम उम्र में ही सफलता मिल ...और पढ़ें

these mulank achieve great success (Picture Credit: Freepik)
HighLights
मूलांक का पड़ता है व्यक्तित्व पर असर
कम उम्र में सफल होते हैं इस मूलांक के लोग
छोड़ी उम्र मेंही मिल जाता है बढ़ा नाम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति का मूलांक, उनकी जन्म तिथि पर आधारित होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) में यह माना गया है कि मूलांक से हम किसी व्यक्ति का स्वभाव, करियर और यहां तक की लव लाइफ के बारे में भी जान सकते हैं। आज हम आपको ऐसे मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं।
इन्हें मिलती है सफलता
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 उन लोगों का माना जाता है, जिनका जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है। इन मूलांक के ग्रह स्वामी गुरु यानी बृहस्पति देव हैं, जिन्हें ज्ञान, धर्म और बुद्धिमत्ता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
बृहस्पति के प्रभाव से इस मूलांक के लोग ज्ञान, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता से भरपूर होते हैं। ये जातक आमतौर पर अपनी बुद्धि के बल पर कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं।
-1768033292320.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
जल्दी सफल होते हैं ये लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 6 भी उन मूलांकों में से एक माना गया है, जो जीवन की शुरुआत में ही बड़ा नाम हासिल कर लेते हैं। जिन जातकों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 (Mulank 6 Personality) होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जिनके प्रभाव से यह जातक जीवन में जल्दी सफल होते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
छूते हैं नई ऊंचाइयां
तीसरा मूलांक है 9, जो कम उम्र में ही बड़ा नाम कमाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी की बात करें, तो वह मंगल देव हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव से यह जातक ऊर्जा और साहस से तो भरपूर होते ही हैं, लेकिन इनमें क्रोध भी पाया जाता है। मूलांक 9 के जातक अपने साहस और ऊर्जा से ही कम उम्र में नई ऊंचाइयों को छूते हैं।
यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के जातकों को बहुत जल्दी आता है गुस्सा, अपने आगे किसी की नहीं सुनते
यह भी पढ़ें - क्रांतिकारी होते हैं मूलांक 4 वाले, राहु चमकाएगा किस्मत, जानें सफलता के ये गुप्त नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।