विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology Horoscope 2025: इस मूलांक के जातकों के लिए खुशियों से भरा होगा यह साल

Updated: Sat, 04 Jan 2025 05:45 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र अंक ज्योतिष (Numerology Horoscope 2025) का एक भाग है। यह शास्त्र व्यक्ति के मूलांक पर आधारित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जातक के मू ...और पढ़ें

Numerology Horoscope 2025 पढ़िए वार्षिक अंक राशिफल।
Numerology Horoscope 2025 पढ़िए वार्षिक अंक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नववर्ष 2025 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि साल 2025 कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के मूलांक की सहायता से जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांक तक का उल्लेख किया गया है। ऐसे में अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से चलिए जानते हैं कि मूलांक 04 के जातकों के लिए करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह साल कैसा रहने वाला है।

मूलांक के 04 के लिए साल 2025 की भविष्यवाणियां (Mulank 4 Ka Varshik Rashifal)

मूलांक के 04 जातकों को साल 2025 में अधिक मेहनत करनी की जरूरत पड़ेगी। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत के साथ काम करें। जोखिम काम को करने से बचें।

करियर और वित्त की दृष्टि से -

करियर और वित्त के लिए यह साल मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में ईमानदारी को अपनाएं। इससे रिश्ते मजबूत होंगे। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। इस मूलांक के जातक ऑफिस में एक नई पहचान बना सकते हैं। जॉब में प्रमोशन हो सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। कुछ चुनौतियो को लेकर चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से -

स्वास्थ्य को लेकर इस साल अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ड्राइविंग तेज न करें। इस साल समाज में आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वित्तीय विकास के अवसर भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025

वित्तीय की दृष्टि से -

इस साल खर्च अधिक बढ़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए। घर के बजट को बनाए रखें।

प्रेम, रिश्ते और विवाह -

इस साल विश्वास और समझ के साथ समस्याओं का समाधान करें। वैवाहिक जीवन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। मूलांक 04 के जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। पति और पत्नी के विचार समान देखने को मिल सकते हैं।

खबरें और भी

परिवार और सामाजिक जीवन -

परिवार और सामाजिक जीवन के लिए अच्छा वातावरण बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां लाने के लिए परिवार के लोगों से बातचीत करें।

Pic credit -freepik

शिक्षा के क्षेत्र में -

इस साल मूलांक 04 के जातकों को करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। अगर आप विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन प्रयास और मेहनत से आप अपनी मंजिल पा सकते हैं।

2025 में सफलता के लिए उपाय -

  • सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए फूलों की खुशबू वाला परफ्यूम इस्तेमाल करें।
  • सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास करें।

शुभ तत्व 

  • मूलांक 04 के लिए शुभ रंग नीला है।
  • शुभ संख्या 4 और 6 है।
  • शुभ दिशा दक्षिण और पश्चिम है।
  • शुभ दिन शुक्रवार और शनिवार है।

अशुभ तत्व

  • अशुभ रंग लाल और पीला है।
  • अशुभ संख्या 1 और 9 है।
  • शुभ दिशा पूर्व और दक्षिण है।
  • अशुभ दिन मंगलवार है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope January 2025: जनवरी में दोनों हाथों से खुशियां बटोरेंगे इस राशि के जातक