विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन तारीखों पर जन्म लेने वालों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, आपका मूलांक भी है इसमें शामिल?

Updated: Thu, 05 Feb 2026 05:38 PM (IST)

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख केवल एक संख्या नहीं, बल्कि हमारे भाग्य का आइना होती है। कुछ खास तारीखें ऐसी होती हैं जिन पर जन ...और पढ़ें

इन पर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा (Image Source: Freepik)

इन पर रहती है मां लक्ष्मी की कृपा (Image Source: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) में मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख का योग। उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 + 5 = 6 होगा। अंक शास्त्र के अनुसार, ब्रह्मांड का हर अंक एक विशिष्ट ऊर्जा और ग्रह से जुड़ा होता है, जो हमारे आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है।

मूलांक 1: नेतृत्व और समृद्धि (1, 10, 19, 28 तारीख)

मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अंक वाले लोग जन्मजात लीडर होते हैं। सूर्य की ऊर्जा इन्हें समाज में मान-सम्मान और अटूट धन दिलाती है। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, वहां सफलता इनके कदम चूमती है।

मूलांक 6: ऐश्वर्य और सुख-सुविधा (6, 15, 24 तारीख)

मूलांक 6 का स्वामी शुक्र (Venus) है, जिसे धन, विलासिता और रोमांस का कारक माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 6 मूलांक वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की सबसे अधिक कृपा होती है। इन्हें महंगी चीजों का शौक होता है और अक्सर इन्हें विरासत में या अपने प्रयासों से खूब धन मिलता है।

numerology story

(Image Source: Freepik)

मूलांक 9: साहस और सफलता (9, 18, 27 तारीख)

9 मूलांक का स्वामी मंगल है। पुराणों और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस अंक के लोग बेहद साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनकी मेहनत से प्रसन्न होकर लक्ष्मी जी इनके जीवन में स्थिरता लाती हैं। ये लोग जमीन-जायदाद के मामलों में बहुत भाग्यशाली सिद्ध होते हैं।

खबरें और भी

मूलांक 8: शनि की कृपा और संचित धन (8, 17, 26 तारीख)

हालांकि, 8 अंक को संघर्ष का अंक माना जाता है, लेकिन अंक शास्त्र के अनुसार, अगर इस अंक वाले लोग ईमानदारी से चलें, तो शनि देव इन्हें अपार और स्थायी संपत्ति देते हैं। इनका भाग्य अक्सर 30 से 35 वर्ष की आयु के बाद तेजी से चमकता है।

अंक ज्योतिष के सरल उपाय

मूलांक 1: रविवार को सूर्य को जल दें और तांबे का कड़ा पहनें।

मूलांक 6: शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें और सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।

मूलांक 9: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को मीठा दान करें।

मूलांक 8: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और असहायों की मदद करें।

यह भी पढ़ें- Numerology: वो मूलांक जिसे शादी के बंधन में महसूस होती है 'घुटन', जिम्मेदारियों से हमेशा भागते हैं दूर

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के जातक होते हैं बेहद अट्रैक्टिव, सच्चे हमसफर की रहती है तलाश

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।