विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Personality Test: महीने की इन तारीखों को हुआ है जन्म? क्यों 'रहस्यमयी' और 'दिमागदार' माने जाते हैं ये लोग

Updated: Mon, 16 Feb 2026 05:55 PM (IST)

Numerology Number 7: अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आप भीड़ से अलग हैं। जानें मूलांक 7 वालों का स्वभाव, करियर, लव लाइफ ...और पढ़ें

Numerology: कैसा है मूलांक 9 वालों का स्वभाव? (Image Source: Freepik)

Numerology: कैसा है मूलांक 9 वालों का स्वभाव? (Image Source: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) की दुनिया में हर नंबर की अपनी एक अलग कहानी और ऊर्जा होती है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 बनता है। अंक शास्त्र के अनुसार, इस अंक का स्वामी 'केतु'(Ketu) है, जो इसे बेहद रहस्यमयी और आध्यात्मिक बनाता है। आइए पढ़ें मूलांक 7 वाले लोगों का व्यक्तित्व असल में कैसा होता है।

भीड़ में भी अलग है पहचान

मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से थोड़े संकोची लेकिन बेहद प्रभावशाली होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग जल्दी किसी से घुलते-मिलते नहीं हैं, लेकिन जब ये बोलते हैं, तो हर कोई इन्हें सुनना चाहता है। इनकी सबसे बड़ी खूबी इनकी 'मौलिक सोच' (Original Thinking) है। ये भेड़चाल का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाते हैं।

दिमाग पढ़ने में माहिर

शास्त्रों के अनुसार, मूलांक 7 वालों के पास 'सिक्स्थ सेंस' (Sixth Sense) कमाल का होता है। ये सामने वाले के मन की बात बहुत जल्दी भांप लेते हैं। कई बार ये आने वाली घटनाओं का पूर्वाभास भी कर लेते हैं। यही कारण है कि इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता। इनका दिमाग किसी जासूस की तरह काम करता है, जो हर बात की गहराई तक जाना चाहता है।

Sharp minded

(Image Source: AI-Generated)

करियर और सफलता

अंक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग उन क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं, जहां गहराई से सोचने या रिसर्च करने की जरूरत होती है। ये अच्छे लेखक, दार्शनिक, वैज्ञानिक या डॉक्टर बन सकते हैं। इन्हें एक ही तरह का रूटीन काम करना पसंद नहीं आता। ये हमेशा कुछ नया और रचनात्मक करने की तलाश में रहते हैं। स्वाभिमान इनके लिए सबसे ऊपर होता है, इसलिए ये किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते।

खबरें और भी

प्यार और रिश्ते में कैसे होते हैं ये लोग?

  • रिश्तों के मामले में मूलांक 7 वाले लोग बेहद गंभीर होते हैं।
  • ये दिखावे में विश्वास नहीं रखते।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग प्रेम तो गहरा करते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं का इजहार खुलकर नहीं कर पाते।
  • कई बार इनके साथी इन्हें 'कठोर' या 'रूखा' समझ लेते हैं, जबकि अंदर से ये बेहद भावुक होते हैं।
  • ये अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहते हैं और उनसे भी वही उम्मीद करते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।