विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: शार्प माइंड के होते हैं इस मूलांक के लोग, गोल्स पर रखते हैं अपना फोकस

Updated: Fri, 03 Oct 2025 01:02 PM (IST)

मूलांक का पता व्यक्ति की जन्म की तारीख से लगाया जाता है जो व्यक्ति की पर्सनेलिटी के बारे में भी बता सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बता ...और पढ़ें

numerology prediction कौन-से मूलांक होते हैं तेज दिमाग वाले?
numerology prediction कौन-से मूलांक होते हैं तेज दिमाग वाले?

HighLights

  1. अंक ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं 1 से 9 तक मूलांक।
  2. हर मूलांक की होती है अपनी एक अलग खासियत।
  3. मूलांक की पर्सनेलिटी पर पड़ता है संबंधित ग्रह का असर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर मूलांक पर उसके संबंध ग्रह का प्रभाव किसी-न-किसी रूप में जरूर पड़ता है। किसी व्यक्ति की जन्म की तारीख के अंकों को आपस में जोड़कर उसका मूलांक पता किया जा सकता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 17 तारीख को हुआ है, ऐसे में मूलांक 1+7= 8 होगा। 

मूलांक 1

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनकी मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी सूर्य देव हैं। ऐसे में इन जातकों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास पाया जाता है। ऐसे व्यक्ति अपनी सोच में पूरी ईमानदारी रखते हैं और बिना किसी संकोच के अपनी बात बोलते हैं।

इसके साथ ही मूलांक 1 के जातक किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। यह लोग अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराते नहीं हैं, बल्कि उसका सामना करते हैं। इनके यही गुण इन्हें जीवन में सफलता दिलाते हैं।

मूलांक 2

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में इस मूलांक के लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ भावुक और शांत भी होते हैं। इनमें लीडरशिप स्किल पाई जाती है और इनका फोसक हमेशा अपने  लक्ष्यों पर रहता है। इनके गुणों के कारण इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

खबरें और भी

मूलांक 5

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बुध ग्रह हैं, जो बुद्धि, तर्क, ज्ञान और संचार के प्रतीक हैं। इसलिए ये लोग जन्म से ही काफी बुद्धिमान होते हैं।

मूलांक 5 के लोग किसी भी काम को बहुत ही सोच-समझकर करते हैं। मुश्किल परिस्थिति में भी यह लोग शांत दिमाग से काम लेते हैं और सही निर्णय करते हैं। यह जातक किसी भी काम को करने के लिए सबसे पहले पूरी प्लानिंग करते हैं और फिर उस काम को अंजाम देते हैं। इनके इन्हीं गुणों के चलते इन्हें हर काम में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें - Numerology: दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं ये जातक, कर लेते हैं अपना ही नुकसान

यह भी पढ़ें - मूलांक 1 के जातक प्यार के मामले में होते हैं बेहद रहस्यमयी, यहां पढ़ें खासियत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।