विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबसे ज्यादा जिद्दी होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, मरते दम तक नहीं मानते अपनी गलती

Updated: Wed, 27 May 2026 11:21 AM (GMT+05:30)

आज हम उन मूलांक के लोगों की बात करेंगे, जो कभी भी अपनी गलती नहीं मानता। चलिए जानते हैं ऐसे ही मूलांक के बारे में। ...और पढ़ें

इन मूलांक का होता है जिद्दी स्वभाव (Picture Credit- AI Generated)

इन मूलांक का होता है जिद्दी स्वभाव (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक, आपकी जन्म तारीख का कुल योग होता है, जैसे 16 तारीख का मूलांक 1+6=7 होगा। आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं और जल्दी से अपनी गलती नहीं मानते। इन लोगों का बस चले, तो सामने वाले को अपनी गलती के लिए सॉरी बुलवा दें। चलिए जानते हैं इन जातकों को और भी खूबियां, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।

खुद को मानते हैं 'गलती-प्रूफ'

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोगों को अपनी गलती मानना सबसे मुश्किल लगता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 को हुआ है, उनका मूलाक 7 माना जाएगा। इस मूलांक के लोग केतु से प्रभावित होते हैं। ये जातक अपनी गलती मानने के बजाय, ये कई बार उसे सही साबित करने की कोशिश करते हैं।

mualnk 7 i

(Picture Credit- AI Generated)

कैसा होता है स्वभाव

अगर मूलांक 7 के जातकों के स्वभाव की बात की जाए, तो ये लोग अपने ही सिद्धांतों और रहस्यमयी दुनिया में जीते हैं। ये लोग खुद को हमेशा 'गलती-प्रूफ' मानते हैं, यानी इनका मानना होता है, कि इनसे गलती कभी हो ही नहीं सकती। अपनी गलती को स्वीकार करने में इन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। इन्हें लगता है कि ये जो सोच रहे हैं या कर रहे हैं, वही सही है।

ये मूलांक भी है शामिल

मूलांक 8 के जातक भी उन लोगों में शामिल हैं, जो बहुत जिद्दी, गंभीर और अंतर्मुखी होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या फिर 26 होती है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव पड़ता है। ये लोग भी अपनी गलती मानने के बजाय, तर्क-वितर्क (arguments) करके उसे सही साबित करने की पूरी कोशिश करते हैं।

खबरें और भी

Mistake-Proof Mulank ai

(Picture Credit- AI Generated)

कैसा होता है स्वभाव?

मूलांक 8 के जातक शनि ग्रह के प्रभाव से महत्वाकांक्षी, संघर्षशील और मजबूत इरादों वाले होते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा अपने कर्मों पर विश्वास रखते हैं। हालांकि उन्हें शुरुआती जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन कड़ी मेहनत से यह लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं। ये लोग स्वभाव से बेहद जिद्दी भी होते हैं और जल्दी से अपनी गलती नहीं मानते। इन्हें अपनी गलती स्वीकार करने में शर्म या संकोच महसूस होता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।