विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक के बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, जन्म लेते ही चमक उठती है माता-पिता की किस्मत

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 09:14 AM (IST)

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 ...और पढ़ें

मूलांक 3 वाले बच्चों का व्यक्तित्व (Picture Credits- AI Images)

मूलांक 3 वाले बच्चों का व्यक्तित्व (Picture Credits- AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक इस मूलांक के बच्चे काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। अंक शास्त्र के मुताबिक, इनके जन्म के बाद से ही इनके माता-पिता के जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं रहती है।

ये बच्चे अपने परिवार के लिए लकी साबित होते हैं। ये पढ़ने-लिखने में काफी तेज होते हैं और काफी कम उम्र में ही नाम और पैसा कमाने की क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 3 से जुड़े बच्चों की खासियत के बारे में।

मूलांक 3 से जुड़े बच्चों को कुबेर का रूप माना जाता है, क्योंकि इनके जन्म के बाद से परिवार में आर्थिक स्थिति बेहतर होते चली जाती है। ये बच्चे घर में खुशियां और समृद्धि लेकर आने का काम करते हैं। इसके अलावा ये परिवार के लाडले भी होते हैं।

मूलांक 3 के बच्चों की खासियत

अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 3 के बच्चे काफी बुद्धिमान होते हैं। इनका दिमाग काफी तेज चलता है और ये कोई भी काम जल्दी सीख लेते हैं।

आमतौर पर इस अंक से जुड़े बच्चों में पढ़ने-लिखने की भी काफी इच्छा होती है। यही वजह है कि ये अक्सर अपने आसपास के लोगों में काफी बुद्धिमान माने जाते हैं।

इन लोगों का स्वभाव काफी हंसमुख औ मिलनसार होता है। अपने स्वभाव से ये किसी का भी दिल जीतने की काबिलीयत रखते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण अपने से बड़ों का सम्मान करना इन्हें काफी अच्छा लगता है।

पढ़ाई के साथ-साथ इनका दिमाग क्रिएटिविटी के मामले में भी काफी चलता है। पेंटिंग, राइटिंग और वाद-विवाद के मामले में ये लोग काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

बातचीत की कला में माहिर होने के साथ ये लोग किसी के साथ भी अच्छा सामंजस्य स्थापित करते लेते हैं। जिस वजह से इस अंक के लोग किसी से भी अपना काम आसानी से निकलवा लेते हैं।

इस अंक के लोग काफी महत्वकांक्षी होते हैं। बचपन से ही बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इसके अलावा काफी धार्मिक स्वभाव के होने के साथ इन्हें लोगों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- किस तारीख को जन्मे लोगों का सिक्स सेंस होता है सबसे तेज? झूठ और धोखे को भी तुरंत लेते हैं भांप

यह भी पढ़ें- जानें किस जन्मतिथि वाले लोगों की कब होगी शादी और कैसी रहेगी मैरिड लाइफ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।