जिद्दी स्वभाव और पैसा कमाने में माहिर! जानें मूलांक 4 के लोगों की लव लाइफ का राज
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वाले जातकों की शादी में अक्सर देरी हो सकती है, क्योंकि वे हर काम ...और पढ़ें

मूलांक 4 वालों का प्रेम जीवन कैसा होता है? (Picture Credits- AI Images)
HighLights
मूलांक 4 वालों की शादी में अक्सर देरी होती है।
ये लोग स्वभाव से जिद्दी और सोच-समझकर फैसले लेते हैं।
लव लाइफ में उतार-चढ़ाव के बावजूद पैसा कमाने में माहिर।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा, अंक ज्योतिष के हिसाब से यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि व्यक्ति का जन्म किस दिन और किस तारीख पर हुआ है।
आसान भाषा में समझे तो आपका जन्म किस तारीख को हुआ है या आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में अंक ज्योतिष में कुछ खास मूलांक के जातकों को शादी में अक्सर देरी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में।
इस मूलांक के लोगों की होती है देर से शादी
अंक ज्योतिष के हिसाब से जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह को माना जाता है। ऐसे में यह एक सबसे बड़ा कारण है कि इस मूलांक में जन्म लेने वाले लोग हर काम को सही तरीके और सही समय पर करने के बारे में सोचते हैं।
जिंदगी में कोई भी फैसला लेना हो तो ये लोग किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाते हैं। जब बात इनकी शादी की आती है, तो इन्हें अपने लिए एक योग्य जीवनसाथी चुनने में काफी समय लग जाता है, जिस वजह से इन्हें शादी में देरी भी हो सकती है।
लव लाइफ में उतार-चढ़ाव
जिन भी लोगों का मूलांक 4 है, उनकी लव लाइफ भी उतार-चढ़ाव भरी होती है। इन लोगों को अपने रिश्ते में कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ता है।
कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि इनका रिश्ता लाख कोशिशों के बाद भी बच नहीं पाता है। रिश्ते में भले ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़े लेकिन एक बार जब ये शादी कर लेते हैं, तो इनकी लव लाइफ बेहतर होने लगती है।
मूलांक 4 स्वभाव से जिद्दी
मूलांक 4 के लोग स्वभाव से काफी जिद्दी होते हैं। उनके दिमाग में हमेशा यही बात चलती रहती है कि, वे जो भी कुछ भी करते हैं एकदम सही करते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि अगर ये लोग किसी भी काम को करने का मन बना लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही चैन लेते हैं।
पैसा कमाने में माहिर
मूलांक 4 के जातक दिमाग से काफी तेज और चालाक होते हैं। ये लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए भी करते हैं। ये लोग भले ही दूसरों पर पैसा खर्च करने के मामले में कंजूस हो, लेकिन खुद अच्छी लाइफ जीने के लिए कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।