विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्लफ्रेंड बनाने के मामले में सबसे 'अनलकी' होते हैं इस तारीख को जन्मे लड़के, क्या आप भी हैं लिस्ट में?

Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:54 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के लड़के अक्सर प्रेम संबंधों में संघर्ष करते हैं क्योंकि वे शर्मीले स्वभाव के कारण अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते ...और पढ़ें

इस मूलांक के लड़के गर्लफ्रेंड बनाने में रहते हैं असफल (Picture Credits- AI Image)

इस मूलांक के लड़के गर्लफ्रेंड बनाने में रहते हैं असफल (Picture Credits- AI Image)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे फ्रेंड सर्कल में कोई न कोई तो ऐसा शख्स जरूर होगा, जो लंबे समय से प्यार की तलाश कर रहा है, लेकिन हर बार किस्मत उसका साथ नहीं देती है। अंक ज्योतिष के अनुसार एक खास मूलांक वाले लड़के गर्लफ्रेंड बनाने के मामले में अक्सर पीछे रह जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-से हैं वो मूलांक?

अंक शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति का अपना खास स्वभाव और व्यक्तित्व होता है। हालांकि यह कहना कि, कोई एक मूलांक 30 साल तक सिंगल ही रहता है पूरी तरह से गलत होगा। अंक ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि, मूलांक 7 से जुड़े लड़के अक्सर प्रेम संबंधों के मामले में काफी संघर्ष करते हैं। इनका शर्मीला स्वभाव और अधिक सोचने के कारण ये लोग खुलकर अपनी फीलिंग बयां नहीं कर पाते हैं।

प्यार के मामले में क्यों अनलकी हैं मूलांक 7 के लड़के?

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु ग्रह को माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, केतु आध्यात्मिक, आत्मचिंतन और रहस्यमयी स्वभाव का कारक माना जाता है। यही वजह है कि, मूलांक 7 के लड़के आमतौर पर किसी भी लड़की के सामने खुलकर मन की बात नहीं कर पाते हैं।

मूलांक 7 से जुड़े लड़कों को रिश्ते में किसी भी तरह की जल्दबाजी पसंद नहीं है। ये लोग पहले सामने वाले को परखते हैं और जब तक अपने मन की बात कहने का फैसला न कर लें, तब मन में ही प्यार की फीलिंग को दबा कर रखते हैं। यही कारण है कि, इन्हें सच्चा प्यार मिलने में काफी समय लग जाता है।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- बस 5 मिनट और... कहकर 2 घंटे रील देखने वाले ये तीन मूलांक, देर रात तक करते हैं फोन स्क्रॉलिंग

मूलांक 7 से जुड़े लड़के प्यार से ज्यादा अपने करियर, आत्मविश्वास और जीवन के सुनहरे भविष्य को प्राथमिकता देते हैं। इनके लिए रिश्ते में होना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि वे ऐसे साथी की चाह रखते हैं, जो उन्हें मैंटली और इमोशनली सपोर्ट करें।

ऐसे में कई बार सही व्यक्ति की तलाश में लंबा समय लग जाता है। यही कारण है कि, मूलांक 7 के लड़के 30 साल की उम्र तक सिंगल ही रह जाते हैं। हालांकि यह नियम हर इंसान पर अप्लाई नहीं होता है। क्योंकि कई बार जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति और पारिवारिक माहौल भी रिश्ते पर असर दिखाता है।

मूलांक 7 के लड़के क्या करें?

सबसे पहले मूलांक 7 के लड़कों को अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना चाहिए। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा सोचने से भी बचना चाहिए। किसी भी रिश्ते में बातचीत बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपनी रोमांटिक फीलिंग शेयर करें, इससे रिश्ता लंबे समय तक चलता है।

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 के लड़के रिलेशनशिप में देर से सफलता हासिल करते हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि, वे हमेशा सिंगल ही रहेंगे। सही मौके, पार्टनर और बेहतर संवाद के साथ इनके रिश्ते भी काफी मजबूत और लंबे समय तक चल सकते हैं। इसलिए इस तरह के दावों को सिर्फ अंक ज्योतिष की साधारण व्याख्या के रूप में ही देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी होती है पार्टनर का फोन चेक करने की बेचैनी? आपका मूलांक खोल सकता है ये राज!

यह भी पढ़ें- कौन-सा मूलांक WhatsApp पर सबसे देर से रिप्लाई करता है? अंक ज्योतिष में छिपा जवाब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।