विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेक्टिकल होती हैं इन मूलांक की लड़कियां, दिल से ज्यादा दिमाग की बातों को देती हैं तवज्जो

Updated: Sat, 28 Jun 2025 05:25 PM (IST)

अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि का खास महत्व माना गया है। जन्म की तारीख की संख्याओं को जोड़कर मूलांक पता किया जाता हैं। मान लीजिए अगर आपका जन्म किसी ...और पढ़ें

numerology prediction for girls (Picture Credit: Freepik)
numerology prediction for girls (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. अंक ज्योतिष शास्त्र में खास मानी गई है जन्म की तारीख।
  2. मूलांक से पता लगाया जा सकता है व्यक्ति का स्वभाव।
  3. अंक ज्योतिष शास्त्र में माने गए हैं 1 से 9 मूलांक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक को बहुत ही खास माना गया है। इसकी मदद से करियर से लेकर व्यक्ति के स्वभाव तक के बारे में जाना जा सकता है। हम आपको ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दिल से ज्यादा दिमाग की सुनती हैं। यानी बहुत ही प्रेक्टिकल होती हैं।

शांत होता है स्वभाव

मूलांक 2 की लड़कियां बहुत प्रेक्टिकल होती हैं। जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वानी चंद्रमा हैं। ऐसे में इस मूलांक की लड़कियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं। इसके साथ ही इस मूलांक की लड़कियों के अंदर गहरी समझ होती है, जिसकी मदद से यह दूसरों की भावनाओं को तुरंत समझ लेती हैं।

(Picture Credit: Freepik)

जानें अन्य खासियत

मूलांक 2 के जातकों का स्वभाव काफी शांत और सौम्य होता है। इनके स्वभाव के कारण इनके दोस्त जल्दी बन जाते हैं। साथ ही यह लड़कियां दूसरों की जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखती हैं। इनकी एक खासियत यह भी है कि यह लोग कठिन-से-कठिन परिस्थिति में संयम बनाए रखते हैं। इसके साथ ही धन कमाने से लेकर बचाने में भी एक्सपर्ट होती हैं। 

यह भी पढ़ें -  Numerology: इस मूलांक को हो जाता है आने वाले संकट का आभास, पहले ही कर लेते हैं तैयारी

ये लड़कियां होती हैं प्रेक्टिकल

मूलांक 2 के साथ-साथ  मूलांक 5 की लड़कियों को भी प्रेक्टिकल स्वभाव का ही माना जाता है, क्योंकि यह भी अपने दिन से ज्यादा दिमाग की सुनती हैं। जिनका जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख हुआ होता है, उस लड़कियों का मूलांक 5 होता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के सूचक माने गए हैं।  

खबरें और भी

होती है ये खासियत

बुध देव के प्रभाव से मूलांक 5 की लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। साथ ही बहुत साहसी और मेहनती भी होती हैं। ये लड़कियां जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं। इसके साथ ही मल्टीटास्किंग में भी इस मूलांक की लड़कियां माहिर होती हैं। 

यह भी पढ़ें -   Weekly Numerology Horoscope 30 June To 6 July 2025: एक क्लिक में पढ़ें मूलांक 1 से 3 तक अंकज्योतिष राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।