विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology: रानी-महारानी की तरह जीती हैं इस मूलांक की लड़कियां, नहीं होती धन-दौलत की कोई कमी

Updated: Wed, 18 Jun 2025 02:15 PM (IST)

1 से लेकर 9 तक हर मूलांक का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से माना गया है जिसका प्रभाव उस मूलांक के जातक पर भी पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-से ...और पढ़ें

Numerology prediction in hindi (Picture Credit: Freepik)
Numerology prediction in hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. जन्म की तारीख को जोड़कर पता किया जाता है मूलांक।
  2. जातक पर पड़ता है मूलांक से संबंधित ग्रह का असर।
  3. हर मूलांक में पाई जाती है कुछ-न-कुछ खासियत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि को विशेष महत्व दिया गया है। आप इसकी सहायता से अपने करियर से लेकर लव लाइफ तक के बारे में पता लगा सकते हैं। व्यक्ति की जन्म की तारीख की संख्याओं को आपस में जोड़कर मूलांक पता किया जा सकता है। जैसे अगर आपका जन्म किसी महीने की 13 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+3=4 होगा।

भावुक होती हैं ये लड़कियां

हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 की लड़कियों की। जिनका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं, जिसके प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही भावुक, संवेदनशील और शांत स्वभाव की होती हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक की लड़कियां लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।  

(Picture Credit: Freepik)

मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

मूलांक 2 की लड़कियां काफी क्रिएटिव और बुद्धिमान भी होती हैं। इनके अंदर सोचने की गजब की क्षमता होती है और यह पैसे कमाने में भी माहिर होती हैं। इनके इन्हीं सब गुणों के कारण इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

अपने पैसों से यह लग्जरी लाइफ जीने के साथ-साथ अच्छी खासी सेविंग भी कर लेती हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो मूलांक 2 कि लड़कियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे इन्हें धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें - Numerology: सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग

(Picture Credit: Freepik)

होते हैं ये शौक

मूलांक 2 की लड़कियां ऐशो-आराम की जिंदगी जीना पसंद करती हैं। यह सुंदर कपड़ों, जूलरी, और लग्जरी चीजों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। साथ ही इनका बैंक बैलेंस भी अच्छा होता है, जिससे यह अपने सभी शौक पूरे करती हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि खूब खर्च करने के बाद भी भी इनके पास अच्छी-खासी बचत भी कर लेती हैं। कुल-मिलाकर सुख-सुविधा के साथ यह लड़कियां शानदार जीवन जीती हैं।

यह भी पढ़ें -  Numerology: अच्छे स्वभाव की होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, आसपास बिखेरती हैं खुशियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।