यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Numerology: ये लोग साबित होते हैं मूलांक 9 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर, जीवनभर निभाते हैं साथ
अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि का विशेष महत्व माना गया है। जन्मतिथि की संख्याओं को जोड़कर मूलांक के बारे में जाना जा सकता है। आज हम जानेंगे कि मूलां ...और पढ़ें

HighLights
- व्यक्ति की जन्म की तारीख से पता किया जाता है मूलांक।
- मूलांक से जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव के बारे में।
- हर मूलांक का माना जाता है एक खास ग्रह से संबंध।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर 9 तक मूलांक बताए गए हैं, जिनका संबंध किसी-न-किसी ग्रह से होता है। संबंधित ग्रह का प्रभाव उस मूलांक के जातकों पर भी पड़ता है। जिससे उनके स्वभाव से लेकर करियर और लव लाइफ के बारे में भी जाना जा सकता है।
आप अपनी जन्म की तारीख की संख्याओं को जोड़कर मूलांक का पता लगा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म किसी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+5=6 होगा।
मंगल देव का होता है प्रभाव
हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 की। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस अंक को मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में मंगल देव के प्रभाव से इस मूलांक के जातकों में ऊर्जा और साहस के साथ-साथ क्रोध भी पाया जाता है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
ये होते हैं अच्छे पार्टनर साबित
इस मूलांक के जातकों पर ग्रह स्वामी बुध का प्रभाव पड़ता है, जो ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माने जाते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है।
इस मूलांक के जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव देखा जाता है, जिससे यह भावुक और शांत किस्म के होते हैं। मूलांक 9 के जातकों के साथ इनकी अच्छी जोड़ी बनती है और आपसी तालमेल से इन दोनों जातकों का जीवन अच्छा बीतता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें -
इनके साथ भी बनती है अच्छी जोड़ी
मूलांक 6 के जातक भी उन मूलांक में शामिल हैं, जो 9 मूलांक के जातकों के लिए अच्छे लाइफ पार्टनर साबित हो सकते हैं। जिन लोगों का जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और शांति का प्रतीक हैं। इसके साथ ही मूलांक 9 के जातक की अपने ही मूलांक यानी 9 के जातकों के साथ अच्छी बनती हैं।
यह भी पढ़ें -
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।