Numerology: इन लोगों का साथ नहीं छोड़ती किस्मत, क्या आपका मूलांक भी हैं इनमें शामिल?
कहा जाता है कि अगर व्यक्ति को किस्मत का साथ मिले, तो वह जीवन में कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। वहीं इसके विपरीत, अगर किस्मत साथ न दे, तो इससे जीवन मे ...और पढ़ें
-1767693114447_m.webp)
ये मूलांक होते हैं भाग्यशाली (AI Generated Image)
HighLights
बहुत ही भाग्यशाली होते हैं इस मूलांक के जातक
इन लोगों को हर काम में मिलती है सफलता
धैर्यवान और बुद्धिमान होते हैं इस मूलांक के लोग
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति की जन्म तिथि से उसका मूलांक पता किया जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि मूलांक मूलांक (numerology prediction) का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से होता है, जिसका प्रभाव उस मूलांक के जातक पर भी पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें किस्मत का धनी माना जाता है।
दूसरों पर निर्भर रहना नहीं होता पसंद
मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्रदेव हैं। ये लोग अच्छे किस्मत के धनी होते हैं। इस मूलांक के जातक शांत, धैर्यवान व विचारशील होते हैं और अपनी बुद्धि का प्रयोग कर बहुत नाम कमाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि मूलांक 2 के व्यक्ति को जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि मिलती है। आत्मविश्वास की बात की जाए, तो वह इनमें कूट-कूटकर भरा होता है। यह लोग दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते।
-1767693016199.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 (Mulank 6 Personality) माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोगों को लग्जरी चीजें अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित करती हैं। इन जातकों का भी किस्मत पूरा साथ देती है। इस मूलांक के जातक आकर्षक होने के साथ-साथ खुशमिजाज और वफादार भी होते हैं। इस लोगों को जीवन में दौलत और शोहरत मिलती है।

(Picture Credit: Freepik)
लकी होते हैं इस मूलांक के लोग
अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 माना जाएगा। इस मूलांक के जातकों पर केतु ग्रह का प्रभाव पड़ता है। स्वभाव की बात की जाए, तो यह जातक आध्यात्मिक, दार्शनिक व चिंतनशील होने के साथ-साथ शांत भी होते हैं। अपनी अच्छी किस्मत के कारण इस लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। यही कारण है कि मूलांक 7 की गिनती भी लकी मूलांकों में की जाती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Numerology 8 Personality: मूलांक 8 के जातक प्यार में होते हैं वफादार और जुनूनी, मरते दम तक नहीं छोड़ते साथ
यह भी पढ़ें- Numerology: जोखिम उठाने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग, हर चुनौती का डटकर करते हैं सामना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।