विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: साफ दिल के होते हैं इस मूलांक के लोग, हर किसी की मदद के लिए रहते हैं तैयार

Updated: Thu, 30 Oct 2025 01:48 PM (IST)

अंक ज्योतिष में व्यक्ति का मूलांक विशेष महत्व रखता है। आप अपने मूलांक की मदद से अपने जीवन के कई क्षेत्रों के बारे में पता लगा सकते हैं। ऐसे में आज हम ...और पढ़ें

Numerology In hindi (Picture Credit: Freepik)

Numerology In hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. अंक ज्योतिष में माना जाता है मूलांक का खास महत्व।

  2. साफ दिल के माने गए हैं इस मूलांक के जातक।

  3. रहस्यमयी माना गया है इनका व्यक्तित्व।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में माना गया है कि हर इंसान की जन्म की तारीख से उसके व्यक्तित्व के बारे में कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। व्यक्ति के मूलांक से संबंधित ग्रह का प्रभाव उस व्यक्ति पर भी किसी-न-किसी रूप में पड़ता है। चलिए जानते हैं एक ऐसे मूलांक के बारे में, जो हर किसी की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चलिए जानते हैं कि वह मूलांक कौन है?

केतु ग्रह का पड़ता है असर

आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 7 के जातकों की। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उसका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के जातकों पर केतु ग्रह का प्रभाव पड़ता है, जो एक छाया ग्रह होने के साथ-साथ रहस्यमय और आध्यात्मिक ग्रह भी माना गया है।

7 i

होती है ये खासियत

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 के लोग दिल के बहुत ही साफ होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। साथ ही ये लोग रहस्यमयी व्यक्तित्व के भी माने जाते हैं। ये लोग अपने जीवन में आने वाली हर चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और डटकर उसका सामना करते हैं। केतु ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग दार्शनिक प्रवृति के होते हैं और एकांत में रहना पसंद करते हैं। साथ ही मूलांक 7 के जातक स्वतंत्र विचारों के होते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इनमें बहुत धैर्य होता है और अपने लक्ष्य के प्रति यह पूरी तरह से समर्पित होते हैं।

Mulank Personality

होती हैं ये कमियां

मूलांक 7 के जातकों की अगर कमियों की बात की जाए, तो यह लोग छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं। इसके साथ ही ये लोग किसी भी विषय को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं, जिस कारण कभी-कभी इन्हें समस्या भी होती है। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ये जातक अच्छा-खासा तो धन कमाते हैं, लेकिन बचत करना इनके लिए मुश्किल होता है। 

खबरें और भी

यह भी पढ़ें -  Numerology: बहुत ज्यादा ओवरथिंकिग करते हैं इस मूलांक के लोग, जल्दी नहीं ले पाते कोई भी फैसला

यह भी पढ़ें - Monthly Numerology Horoscope 2025: आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना, अंक राशिफल से जानें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।