विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में शेर और बाहर भीगी बिल्ली बनकर रहते हैं इन मूलांकों के बच्चे, क्या है अंक ज्योतिष का रहस्य?

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:19 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के बच्चे घर में निडर और बातूनी होते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही उनका व्यवहार शांत और शर्मीला हो जाता है।

अंक ज्योतिष का रहस्य घर में निडर बाहर शर्मीले बच्चों का स्वभाव (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष का रहस्य घर में निडर बाहर शर्मीले बच्चों का स्वभाव (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अंक ज्योतिष जन्मतिथि से बच्चों के स्वभाव का रहस्य बताता है।

  2. मूलांक 4 के बच्चे घर में निडर, बाहर बहुत शर्मीला व्यवहार करते हैं।

  3. मूलांक 6 और 7 वाले बच्चे घर में चंचल, बाहर शांत रहते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर मूलांक के लोग एक-दूसरे से अलग होते हैं। इसी वजह से सभी के व्यवहार में भी अंतर् दिखता है।

आपने कई बार माता-पिता को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि उनका बच्चा घर में बहुत बोलता है और बाहर बिलकुल शांत रहता है। असल में, इसके लिए मूलांक और उनके स्वामी ग्रह जिम्मेदार होते हैं।

कुछ मूलांकों वाले बच्चे घर के माहौल में काफी खुलकर अपनी बात रखते हैं और परिवार के सामने बेझिझक सवाल करते हैं। वो अपनी पसंद-नापसंद भी खुलकर बताते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही उनका ये व्यवहार बदल जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे मूलांकों के बारे में जिनके बच्चों में ये आदत हो सकती है।

मूलांक 4 वाले बच्चे

मूलांक 4 के बच्चे हमेशा से ही घर में निडर होते हैं, लेकिन जैसे ही ये बाहर निकलते हैं बहुत ज्यादा शर्मीला व्यवहार करते हैं। इस मूलांक के बच्चों का स्वामी ग्रह राहु को माना जाता है। अगर बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, तो बच्चे का मूलांक 4 माना जाता है।

इस मूलांक के बच्चे दिमाग से बहुत तेज होते हैं, लेकिन कई बार वो अपनी स्किल्स को गलत जगह लगाते हैं और सही निर्देशन न मिलने पर ये अपने लक्ष्य से भटकने भी लगते हैं। इन मूलांकों के बच्चों को ज्यादा रोज-टोक पसंद नहीं आती है, जिसकी वजह से ये कई बार माता-पिता से ही तेज आवाज में बात करने लगते हैं। वहीं घर से बाहर निकलते ही इनका व्यवहार बिलकुल बदल जाता है और ये बहुत शालीन दिखते हैं।

मूलांक 6 वाले बच्चे

आमतौर पर मूलांक 6 वाले बच्चों को मिलनसार माना जाता है और ये परिवार से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। कई बार ये परिवार के लोगों के साथ इतने घुल-मिल जाते हैं कि वो घर में बहुत ज्यादा बातूनी हो जाते हैं।

ये बच्चे अपने घर में हमेशा बेबाक और आत्मविश्वासी व्यवहार करते हैं। ये बच्चे घर से बाहर निकलते ही बहुत शांत हो जाते हैं और उनका व्यवहार ही बदल जाता है। हालांकि ये बच्चे घर से बाहर जैसे ही किसी से घुल मिल जाते हैं उनके स्वभाव में बदलाव हो जाता है।

मूलांक 7 वाले बच्चे

मूलांक 7 वाले बच्चों को अक्सर बाहर बहुत शांत नजर आते हैं, लेकिन घर के भीतर ये बहुत ज्यादा चंचल दिखते हैं। घर में खुलकर अपनी बात रखने वाले ये बच्चे बाहर बहुत ज्यादा न तो बोलते हैं और न ही ज्यादा किसी से घुलते-मिलते हैं।

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 माना जाता है और केतु से प्रभावित होने के कारण इस अंक की अलग विशेषताएं होती हैं।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है तो ये उसके स्वभाव से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। हालांकि, हर बच्चे का स्वभाव दूसरे से अलग ही होता है इसलिए ऐसा जरूरी नहीं है कि इन जन्म तिथियों के सभी बच्चों का ऐसा ही व्यवहार हो।

यह भी पढ़ें- बच्चे की बेहिसाब जिद्द के पीछे कहीं उसका मूलांक तो नहीं? जन्म तिथि में छिपा है स्वभाव का पूरा रहस्य

यह भी पढ़ें- बच्चे की जन्मतिथि में छिपे हैं स्वभाव के कई राज, मूलांक से समझें भविष्य और त्योहारों के खास उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।