इन 4 मूलांकों के लोग होते हैं दिमाग से तेज, पढ़ाई के साथ करियर में भी हासिल करते हैं बड़ा मुकाम
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक के लोग होते हैं जो हर क्षेत्र में उन्नति करते हैं और दिमाग से काफी तेज होते हैं। इन मूलांक के लोगों के लिए ऐसा कह ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: ये 4 मूलांक वाले लोग होते हैं बुद्धिमान और सफल (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपका मूलांक आपके जन्म के दिन की सिंगल तिथि को माना जाता है। इसका मतलब यह है कि यदि आपका जन्म किसी महीने की 07 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा। मान लीजिए कि आपकी जन्म तिथि किसी भी महीने की 27 तारीख है, तो आपका मूलांक 2+7=9 होगा।
अंक ज्योतिष में हर एक संख्या एक दूसरे से अलग होती है और सभी में अलग तरह के गुण होते हैं जो ये निर्धारित करने में मदद करते हैं कि उस व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव कैसा हो सकता है। कुछ लोग स्वभाव से बहुत तेज होते हैं तो कुछ धैर्यवान होते हैं। यही नहीं कई ऐसे मूलांक भी हैं जिनके लोग किसी भी परिस्थिति में घबराते नहीं हैं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करते हैं।
आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में जो दिमाग से बहुत तेज होते हैं और पढ़ाई के साथ करियर में भी सबसे आगे रहते हैं। इनके भीतर मौजूद कई गुण ऐसे होते हैं जो इन्हें हमेशा दूसरों से आगे रखते हैं। आइए जानें उनके बारे में।
मूलांक-1
मूलांक-1 के लोगों में हमेशा लीडरशिप क्वालिटी होती है और इनका स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। सूर्य के प्रभाव से ये लोग बहुत ज्यादा ऊर्जावान होते हैं और हर जगह अव्वल रहते हैं।
ये लोग अपने खुद के बॉस होते हैं कभी भी दूसरों के अनुसार काम करना पसंद नहीं करते हैं। यह एक ऐसा मूलांक है जो किसी भी जगह पर पहल करने के लिए जाना जाता है।
बड़े से बड़े काम को करने से ये पीछे नहीं हटते हैं। इनके गुणों की वजह से लोग हमेशा इनका अनुशरण करते हैं। चाहे पढ़ाई हो या करियर अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से ये हमेशा सबसे आगे रहते हैं। करियर में चाहे ये नौकरी चुनें या बिजनेस हर जगह बुलंदियां हासिल करते हैं।
खबरें और भी

मूलांक- 3
मूलांक 3 के स्वामी गुरू हैं और उनके प्रभाव से ही इस मूलांक के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाते हैं। बुद्धि से तेज होने के साथ इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है।
ये अपने सामने किसी और की बात नहीं सुनते हैं और कभी भी झुकना पसंद नहीं करते हैं। इसी वजह से ये पॉलिटिकल लीडर, टीम लीडर, बिजनेस लीडर या फिर किसी कंपनी में लीड रोल ही करते हैं। इनमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इन्हें पढ़ाई में भी हमेशा आगे रखते हैं क्योंकि इनकी सीखने की क्षमता दूसरों से अलग होती है।
मूलांक-5
मूलांक 5 के लोग विभिन्न प्रतिभाओं के धनी और स्मार्ट वर्कर होते हैं। इनका स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है, इसलिए ये बुद्धि से काफी तेज होते हैं। अपनी तीव्र बुद्धि और सीखने की विचित्र क्षमता की वजह से शिक्षा और वर्कप्लेस हर जगह सबसे आगे रहते हैं। इस मूलांक के लोगों की लीडरशिप क्वालिटी दूसरों से अलग होती है जो इन्हें हमेशा आगे रखती है।
मूलांक 5 के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और लोग इन्हें हमेशा फॉलो करते हैं। ये दूसरों के लिए हमेशा एक उदाहरण बनकर सामने आते हैं।
मूलांक-7
मूलांक-7 के लोग मूल रूप से अंतर्मुखी, आध्यात्मिक, गंभीर और मेहनती लोग होते हैं। उनमें चीजों को देखने, सोचने और उनका विश्लेषण करने की अद्भुत क्षमता होती है।
ये लोग अपने मन में कई चीजों को छुपाकर रखने वाले होते हैं और कभी भी अपनी प्रतिभा का दिखावा नहीं करते हैं। इनके भीतर एक ऐसी क्वालिटी होती है जो दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ये भले ही वर्कप्लेस में लीडर की तरह सामने न आएं, लेकिन फिर भी दूसरों के लिए एक उदाहरण बनते हैं और लोग इनसे कई चीजें सीखना पसंद करते हैं।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है तो आपमें ये सभी गुण मौजूद हो सकते हैं। आप उनमें से हो सकते हैं जो हमेशा सफलता हासिल करते हैं और शिक्षण के सख्त करियर में भी अपना अलग मुकाम हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें- इस मूलांक में होता है राजाओं जैसा एटीट्यूड, बिना रुके करते हैं कड़ी मेहनत
यह भी पढ़ें- दोस्ती के लिए जान लुटा देते हैं इस मूलांक के लोग, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।